
भीलवाड़ा. लम्बे इंतजार के बाद मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ी। सावन के सातवें दिन भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में झमाझम हुई। मेघों ने ऐसा राग मल्हार गाया कि उमस छूमंतर हो गई। शाहपुरा जिले के कोटड़ी में 110 व भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां में 104 मिमी बारिश हुई। भीलवाड़ा में भी दो घंटे जमकर बदरा बरसे। शहर व कस्बे पानी-पानी हो गए। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। काली घटाएं छाने के साथ दिन में ही अंधेरा हो गया। वाहन चालकों को भारी दुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेघ मेहरबान रहे। कोटड़ी में साढ़े चार, बिजौलियां में चार, गंगापुर-सहाड़ा सवा दो और भीलवाड़ा-शाहपुरा में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।
झमाझम से अचानक पारा गिर गया। भीलवाड़ा शहर में अधिकतम तापमान 31.6 तथा न्यूनतम 26 डिग्री तथा शाहपुरा में अधिकतम 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन-रात के पारे में महज साढ़े पांच डिग्री का अंतर रहा।
भीलवाड़ा शहर में सुबह से बादलों ने डेरा जमाए रखा था। दोपहर साढ़े तीन बजे बाद घटाएं छाई। थोड़ी देर में बरसात का दौर शुरू हुआ। करीब दो घंटे मूसलाधार बरसात हुई। शहर तरबतर हो गया। नाले उफनकर सड़कों पर आ गए। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। घुटनों से भी ज्यादा पानी भरा था। बिजौलियां में बूंदी रोड पर घरों में पानी घुस गया। वहीं ऊपरमाल में जलप्रपात यौवन पर आ गए।
.....
मानसून मीटर
कहां कितनी बारिश
स्थान बारिश
कोटड़ी 110
बिजौलियां 104
गंगापुर 59
सहाड़ा 58
डाबला 53
भीलवाड़ा 52
शाहपुरा 52
फूलियाकलां 44
कोटड़ी 42
काछोला 31
रायपुर 28
माेखुंदा 27
मांडलगढ़ 22
मांडल 20
पारोली 15
शम्भूगढ़ 12
जहाजपुर 11
(बारिश मिमी में)
Published on:
28 Jul 2024 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
