
shukra gochar- Shukra rashi Parivartan-vanus Transit feb 2022
Shukra Gochar 2022: देवसेनापति मंगल का मकर राशि में गोचर के ठीक अगले दिन आज यानि रविवार, 27 फरवरी 2022 को भाग्य के कारक ग्रह शुक्र का भी राशि परिवर्तन हो रहा है। इसमें खास बात ये है कि मंगल की तरह की शुक्र भी शनि की राशि मकर में ही प्रवेश कर रहे हैं। यहां ये जान लें कि शनि और शुक्र की खास मित्रता होती है।
शुक्र के इस राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) के संबंध में ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला का कहना है कि शुक्र का मकर राशि में परिवर्तन आज यानि रविवार, 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर होगा। इसके बाद शुक्र मकर राशि में गोचर के तहत 31 मार्च 2022 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक रहेंगे। वहीं वर्तमान में शुक्र धनु राशि में है।
जानें कहां शुभ व कहां रहेगा अशुभ
जानकारों के अनुसार शुक्र के मकर राशि में प्रवेश का असर सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ रूप में पड़ेगा। पं. शुक्ला के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में है, उनको इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, जबकि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति वाले उन जातकों को इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार शुक्र के इस परिवर्तन का (Venus Transit) समस्त 12 राशियों (Zodiac Signs) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
शुक्र गोचर 2022 का 12 राशियों पर प्रभाव
1. मेष राशि:
शुक्र गोचर से इस राशि के जातकों की आय में इजाफा हो सकता है। यानि इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी साथ ही कॅरियर में भी इनकी सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं इन जातकों के लिए ये समय प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा रहेगा।
2. वृषभ राशि:
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, ऐसे में मकर में शुक्र के प्रवेश का आपको अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको बसने या नौकरी पाने के लिए विदेश में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी यश और कीर्ति में कार्यक्षेत्र में बुलंदी पर होगी।
3. मिथुन राशि:
शुक्र का ये परिवर्तन आपको सतर्क रहने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान आपको कोई भी फैसला लेने या लेन-देन करते समय सावधान रहना होगा अन्यथा आपके साजिश के शिकार होने की संभावना है। इस समय आपको अपनी व अपनों की सेहत पर भी ध्यान देना होगा।
4. कर्क राशि:
विवाह के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन सुखद स्थितियों का निर्माण करेगा। इस दौरान कार्य में सफलता प्राप्त होने के साथ ही ये समय प्रॉपटी खरीदने के लिए भी अच्छा सिद्ध होगा।
5. सिंह राशि:
जीवन में शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई प्रकार के उतार-चढ़ाव लाने वाला साबित होगा। विदेश यात्रा के योग के साथ ही इस समय आपको विदेश में नौकरी भी मिल सकती है।
6. कन्या राशि:
शिक्षा प्रतियोगिता में शुक्र के परिवर्तन के कारण आपको सफलता मिल सकती है। इस समय संतान सुख का योग होने के साथ ही जीवन में रोमांस की वृद्धि होगी। लव मैरिज की चाहत रखने वालों को इस दौरान सफलता मिल सकती है।
7. तुला राशि:
आपकी ही राशि के स्वामी शुक्र का गोचर आपके लिए वाहन सुख योग का निर्माण कर रहे है। ऐसे में इस समय आप किसी वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। सुखद समाचार मिलने के अलावा इस समय आपकी कोई नई डील फाइनल स्थिति में पहुंच सकती है।
8. वृश्चिक राशि:
शुक्र का यह राशि परिवर्तन आपको कई यात्राएं करा सकता है, जिनका आपको लाभ भी मिलेगा। इस समय आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि यदि आप कोई भी काम करना चाहते हैं, तो उस संबंध में किसी को तब तक जानकारी न दें जब तक वह कार्य पूरा न हो जाए।
9. धनु राशि:
शुक्र का यह गोचर धनु वालों के लिए धन लाभ का योग बना रहा है। ऐसे में जहां आपको पुराना या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, वहीं इस दौरान आपको कॅरियर के मामले में थोड़ा सजग रहना होगा, अन्यथा आप साजिश का शिकार बन सकते हैं।
10. मकर राशि:
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है और शुक्र व आपके राशि स्वामी शनि में खास मित्रता है, ऐसे में आपको इस गोचर का विशेष लाभ होने की संभावना है। यह समय बड़ी योजनाओं को शुरु करने के लिए विशेष रहेगा। इस समय आपको कार्यों में सफलता भी मिलेगी। वहीं इस दौरान लव लाइफ में रोमांस बढ़ने के साथ ही लोगों से संबंध सुधरेंगे।
11. कुंभ राशि:
शनि की राशि होने के बावजूद इस समय शुक्र का गोचर आपके लिए कुछ हद तक परेशान करने वाला रह सकता है। शुक्र के प्रभाव से आपके जीवन में भागदौड़ के अलावा फिजूलखर्च में भी वृद्धि होगी। उचित रहेगा कि खुद पर नियंत्रण रखें, साथ ही योजनाओं को गुप्त रखने से ही सफल हाथ आएगी।
12. मीन राशि:
आपके लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई शुभ परिणाम लेकर आएगा।जिसके चलते इस दौरान कार्यों में सफलता के साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। लव मैरिज के योग के बीच यश और कीर्ति में भी इजाफा होगा।
Updated on:
27 Feb 2022 10:39 am
Published on:
26 Feb 2022 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
