21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / body marks: जानें शरीर पर बने तिल के शुभ-अशुभ संकेत

body marks: जानें शरीर पर बने तिल के शुभ-अशुभ संकेत

चिन्हों को ऐसे जानें, आपका शरीर संकेतों से ऐसे बताता है आपका भविष्य...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2019, 5:25 PM IST

body signals

body marks: जानें शरीर पर बने तिल के शुभ-अशुभ संकेत

भोपाल। आज के दौर में हर व्यक्ति समय से पहले और जरूरत से ज्यादा पाना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं होता, तब वह कब और क्या मिलेगा इसी सोच में कई जगह पता करने की कोशिश करता है।

वहीं दूसरी ओर कई बार लोग अपने कार्य में सफल नहीं हो पाते, कारण उनका शरीर उन्हें जिस कार्य के लिए संकेत देता है, वे वह कार्य नहीं कर रहे होते हैं। जिसके कारण कई बार परेशानियों में फंस जाते है।

शरीर के संकेतों की जानकार एडी पंत बताते हैं कि दरअसल शरीर में कई बार कुछ निशान होते हैं, लेकिन या तो हम उस ओर ध्यान ही नहीं दे पाते या यदि ध्यान दे भी दें तो जानकारी के आभाव में हम इन संकेतों को नहीं समझ पाते। और कई बार इसके विपरीत कार्यों को करने से नुकसान उठाते हैं।

इन संकेतों के बारे में कुछ जगहों पर लिखा भी है, लेकिन विश्वास या जानकारी का अभाव हमें इस ओर ध्यान नहीं देने देता। ऐसा ही एक निशान होता है, जिसे तकरीबन हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न होता है, ये है तिल, लेकिन इसके कहां होने का क्या अर्थ है ये लोग बहुत कम ही जानते है।

पंत के अनुसार इन तिलों का समुद्रशास्त्र में विशेष महत्व होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर बने तिल का अध्ययन कर उसके शुभ-अशुभ होने के बारे में बताया जाता है। तिल से व्यक्ति का स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है।

: होंठ पर तिल- होंठ पर तिल का होना यह बताता है कि व्यक्ति काम वासना में अधिक रुचि रखने वाला है।

: कान पर तिल- कान पर बना तिल कम आयु का संकेत माना जाता है।

: बायीं आंख पर तिल- बायीं आंख पर बना तिल अच्छा नहीं माना जाता। इस जगह पर तिल होने से दांपत्य जीवन में परेशानी रहती है।

: दाहिने गाल पर तिल- जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल बना होता है उसको ढ़ेर सारी धन-संपदा मिलती है।

: माथे पर तिल का निशान- जिसके माथे पर तिल बना होता है वह बहुत सौभाग्यशाली माना जा जाता है। उसका हमेशा मान सम्मान बढ़ता रहता है।

: ठोडी पर तिल- जिस व्यक्ति की ठोडी पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम करने वाला होता है।

: कमर पर तिल - कमर पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जिन व्यक्ति के कमर पर तिल होता है वह हमेशा मानसिक परेशानियों से जूझता रहता है।

: नाक पर तिल- जिसके नाक पर तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली व्यक्ति होता है। ऐसा व्यक्ति खूब देश-विदेश की यात्राएं करता है।

: पेट पर तिल- जिसके पेट पर तिल होता है वह बहुत समृद्धिशाली व्यक्ति होता है।

: गले पर तिल- गले पर तिल का होना व्यक्ति के भावुक होने की निशानी है।

: दाएं हथेली पर तिल- दाएं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति को ढ़ेर सारी पैतृक संपत्ति और धन दौलत मिलती है।

: सीने पर तिल- दाहिनी छाती पर तिल यह बताता है कि जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा जबकि बांयी ओर तिल का प्रभाव ठीक इसके विपरीत होता है।

यहां जानें सरकारी नौकरी के योग पर शरीर के संकेतgovt. job signals...

हस्तरेखा शास्त्र व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं के बारे में भविष्यवाणी करता है। हस्तरेखा के जानकार वीडी श्रीवास्तव के अनुसार हथेली से कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिनसे ये मालूम होता है कि किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं या नहीं। हथेली पर सूर्य और गुरु पर्वत के योग से ऐसे संकेत मिलते हैं।

: सूर्य पर्वत और सरकारी नौकरी
हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

: गुरु पर्वत और सरकारी नौकरी
हथेली पर गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। साथ ही इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं।

: गुरु पर्वत और भाग्यरेखा
अगर जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की और जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनता है।

: शुभ संकेत-सूर्य पर्वत और भाग्यरेखा के
भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलने पर ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग सरकारी सेवा से जुड़े रहते हैं।