21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / 17 जनवरी 2023 तक 4 राशियों पर रहेगी ‘शनि’ की कृपा दृष्टि, जानें क्या मिलेगा लाभ

17 जनवरी 2023 तक 4 राशियों पर रहेगी ‘शनि’ की कृपा दृष्टि, जानें क्या मिलेगा लाभ

शनि (Shani) 12 जुलाई को अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 May 2022, 9:29 AM IST

shani dev, shani, shani transit july 2022, shani rashi parivartan july 2022, shani gochar 2022, शनि गोचर 2022,

17 जनवरी 2023 तक 4 राशियों पर रहेगी 'शनि' की कृपा दृष्टि, जानें क्या मिलेगा लाभ

सभी नौ ग्रहों में शनि का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिन पर शनि की कृपा दृष्टि रहती है उनका जीवन धन्य हो जाता है। शनि कुंडली में अगर शुभ प्रभाव में हों तो ये रंक को राजा बना सकते हैं। वहीं अगर अशुभ स्थिति में हों तो ये मनुष्य का जीवन तमाम कष्टों से भर देते हैं। 29 अप्रैल को शनि अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ गया था। अब एक बार फिर से शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि 12 जुलाई को अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। जानिए ये अवधि किन 4 राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी।

कर्क राशि: करीब 6 महीने की ये अवधि कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी।क्योंकि इस दौरान इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या नहीं रहेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। बिजनेस में अच्छी तरक्की करने में आप कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। यात्रा के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा।

मीन राशि: इस अवधि में मीन जातक शनि साढ़े साती से मुक्त रहेंगे। मानसिक तनाव कर होंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके काम की जमकर तारीफ होगी। विदेश में नौकरीप्राप्त करने की इच्छा पूरा हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय अनूकूल है।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 16 May 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान किए गए इन उपायों से धन संबंधित दिक्कतें दूर होने की है मान्यता

सिंह राशि: इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। नए माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। रूका हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं। बिजनेस में अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। हर जगह आपके काम की जमकर तारीफ होगी। यह भी पढ़ें- ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं इन 3 नाम वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप