1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chanakya Niti: ऐसी स्त्री से शादी करके पुरुष की चमक जाती है किस्मत

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति में महिलाओं से संबंधित कई बातें बताई गई हैं। यहां आप जानेंगे चाणक्य नीति की उस नीति के बारे में जिसमें भाग्यशाली महिलाओं के बारे में बताया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 31 Jan 2022, 4:19 PM IST

chanakya_niti.jpg

Chanakya Niti: ऐसी स्त्री से शादी करके पुरुष की चमक जाती है किस्मत

आचार्य चाणक्य भारत के एक महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ माने जाते हैं। इनकी नीतियां काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति चाणक्य नीति की नीतियों का अनुसरण कर लेता है उसे जीवन में अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इनकी नीतियों में जीवन के हर संकट से उभरने की नीति बताई गई हैं। इनकी नीतियों के दम पर ही चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बनने में सफल हो सके। जानिए चाणक्य ने अपनी नीति में कैसी महिलाओं को भाग्यशाली बताया है।

चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री धार्मिक विचारों की होती है उससे शादी करके किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। क्योंकि ऐसी स्त्री अपने घर को स्वर्ग बनाकर रखती है। जिस घर में रोजाना सुबह-शाम भगवान की पूजा होती है वहां सुख-समृद्धि का हमेशा वास बना रहता है।

चाणक्य कहते हैं जो स्त्री संतोषी होती है वो अपने पति की किस्मत बदल देती है। ऐसी स्त्री हर परिस्थिति में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। जो स्त्री धैर्यवान होती है वो पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। क्योंकि धैर्य रखने वाला पति कभी परेशान नहीं होता। ऐसे लोग सही समय आने का इंतजार करते हैं।

जिस स्त्री को क्रोध नहीं आता है उस घर का माहौल सुख और शांति भरा रहता है। कहते हैं जिस घर में सुख-शांति रहती है वहां देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। जो स्त्री मीठे वचन बोलती है उसे हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। मीठे वचन बोलने वाली स्त्री घर का माहौल काफी सकारात्मक बनाए रखती है।
यह भी पढ़ें: Budh Margi 2022: पूरे 21 दिन बाद बुध होंगे मार्गी, 5 राशि वालों की धन-दौलत बढ़ने के आसार