नार्वे, स्वीडेन, फिनलैंड के उत्तरी क्षेत्रों को छोड़कर यह चंद्रग्रहण अधिकतर यूरोप में दिखेगा। दक्षिण अमरीका के कई क्षेत्रों सहित जापान को छोड़कर संपूर्ण एशिया में इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के पूर्वी क्षेत्रों, दक्षिण कोरिया, उत्तरी कोरिया, उत्तर पूर्वी चीन के साथ रुस के कुछ क्षेत्रों में भी यह ग्रहण लोग देख पाएंगे।