10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश का बन रहा योग: मंगल-शुक्र बदलने वाले हैं अपनी राशि, वर्षा से लेकर महामारी तक में होगा इसका असर

ग्रहों के परिवर्तन से बन रहे इस माह ये योग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Aug 2020, 3:01 PM IST

Changes of planets are making possibility of heavy rain

Changes of planets are making possibility of heavy rain

बुध ग्रह ने पिछले दिनों राशि परिवर्तित कर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही इसी माह 16 अगस्त को सूर्य भी राशि परिवर्तित करते हुए अपने स्वामित्व की राशि सिंह में चले जाएंगे। जबकि वहीं मंगल 16 अगस्त को तो शुक्र भी 1 अगस्त को परिवर्तन के बाद अब 1 सितंबर को अपनी राशि बदलेंगे इस प्रकार 31 दिन के भीतर चार ग्रहों की राशि परिवर्तन का सकारात्मक असर भी देखने को मिलेगा।

ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस समय ग्रहों के राशि परिवर्तन से ना सिर्फ अच्छी बारिश की योग बनेंगे, बल्कि आरोग्यता में भी कुछ वृद्धि दिखेगी।

कुल मिलाकर चार ग्रहों का यह राशि परिवर्तन मौसम को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला होगा। अगस्त में अच्छी बारिश के योग बनेंगे, जबकि रस प्रधान ग्रह शुक्र 1 सितंबर को शीतल ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेगा, परंतु मंगल के अकारण कहीं-कहीं प्राकृतिक आपदाएं भी आने की संभावना है। इस समय आकाशीय बिजली गिरने, आंधी व भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

जबकि सुखद स्थिति यह रहेगी कि इसी माह के आखिरी से महामारी के प्रकोप में कमी आना शुरू होने की संभावना है, जिसकी वजह सूर्य का अपनी राशि सिंह में पहुंचना होगा, जो अभी जलीय राशि कर्क में है।

ये पड़ेगा असर...
शुक्र का एक अगस्त को राशि परिवर्तन आरोग्यता उत्पन्न करने की यह स्थिति तब बनेगी, जब बुध कर्क में कुछ दिन रहने के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। वहीं सूर्य अभी कर्क राशि में है, जो जल तत्व राशि है, जबकि सूर्य अग्नि तत्व है। 16 अगस्त को सिंह संक्रांति यानि सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। सूर्य प्रधान ग्रह की श्रेणी में हैं। राशि परिवर्तन का असर मौसम व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभाव डालता है।

MUST READ : मानसून 2020- नक्षत्रों के आधार पर कब-कब, कहां-कहां होगी बरसात

पंडित शर्मा के अनुसार जहां तक महामारी के अंत का सवाल है तो यह सूर्य के कर्क राशि में होने के बाद बुध के भी कर्क राशि में आने से स्थितियां सुधार की कोशिशें तो होंगी, लेकिन ये पूरी तरह से सफल होती नहीं दिख रही। इसके असफल होने का कारण चंद्र की राशि कर्क हो सकती है, जिससे बुध का विरोध है। वहीं 16 अगस्त को सूर्य के अपनी ही राशि सिंह में जाने व बुध के भी 17अगस्त को सिंह में प्रवेश के साथ ही बनने वाले बुधादित्य योग महामारी को रोकने की कोशिशों में काफी हद तक सफल होता दिख रहा है।