
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में फिसड्डी फिसड्डी अधिकारियों को लगाई, खालवा बीएमओ की रोकी वेतन वृद्धि, डीपीएम को नोटिस
रात्रि विश्राम नहीं करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई
सीएम हेल्पलाइन पर जनता की दस हजार शिकायतें निराकरण के लिए लंबे समय से लंबित हैं। कलेक्टर ने सोमवार को शिकायतों की समीक्षा के दौरान निराकरण को लेकर फिसड्डी और क्षेत्र में रात्रि विश्राम नहीं करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई है। खालवा बीएमओ की रोकी वेतन वृद्धि और डीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई, डीडीए कृषि समेत 13 अधिकारियों को शिकायतों को संतुष्ट पूर्वक निराकरण करने के साथ ही नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भी कसावट की है।
पंचायत विभाग की 2200 से अधिक लंबित मिलीं
कलेक्टर ने लंबित शिकायतों की समीक्षा की। पंचायत की 2200 से अधिक लंबित मिलीं।खंडवा ब्लाक की समीक्षा के दौरान प्रभारी जपं सीइओ समेत को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। महिला बाल विकास की समीक्षा में 1300 से अधिक शिकायतों की जानकारी मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रांत दावरे को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्य में सुधार के निर्देश दिए। इसी तरह कृषि , स्कूल शिक्षा, एलडीएम और सूचना एवं प्रौद्योगिरी विभाग के अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इइ आरइएस को ग्राम खारवा में पशु शेड निर्माण कार्य आगामी 7 दिवस में करें और कार्य पूर्ण नहीं होने पर नोटिस जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग सूची में बी- ग्रेड से नीचे आने वाले अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए।
रात्रि विश्राम नहीं करने पर नोटिस
खंडवा जनपद की प्रभारी सीइओ एवं डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई, पुनासा एवं बलड़ी की प्रभारी सीइओ रीना चौहान, छैगांव माखन सीइओ स्वर्ण लता, खालवा टीना पवार, पंधाना सीइओ रमेश चंद्र टेमके समेत सभी जनपदों के सीइओ को रात्रि विश्राम नहीं करने और शिकायतों के निराकरण की प्रगति ठीक नहीं होने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिए हैं।
पचास से अधिक पशु होने पर अनुदान
कलेक्टर ने ग्राम हीरापुर में गौशाला में पशुओं की 50 से अधिक व्यवस्था होने पर ही अनुदान का निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम बीड़ में स्कूल बाउंड्रीवाल की समीक्षा की। निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी मांगी है। सभी एसडीएम को सरकारी जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही के निर्देश दिए। गौशालों के संचालन में जानकारी मांगी । सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल के अतिक्रमण हटाएं। उन्होंने नक्शा तरमीम, भूअर्जन एवं सीमांकन के प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा की और पौधे लगाने के निर्देश दिए।
सार्थक ऐप पर हाजिरी लगाएं
सभी अधिकारी सार्थक एप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर केआर बड़ोले, अरविंद चौहान, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
Updated on:
9 Jul 2024, 11:59 AM IST
Published on:
9 Jul 2024, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.