7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस पर जरुर खरीदें 5 रुपए की यह चीज, बदल के रख देगी आपका भाग्य

धनतेरस पर जरुर खरीदें 5 रुपए की यह चीज, बदल के रख देगी आपका भाग्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 1 Nov 2018, 1:38 PM IST

dhanteras

दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस पर्व पड़ता है। इस दिन धनवंतरी की पूजा करने का विधान होता है साथ ही इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी को आभूषण खरीदे जाते हैं। क्योंकि इस दिन सोना, चांदी, बरतन एवं धातु का सामान खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की इस दिन खरीदारी करने से सालभर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और आय में भी वृद्धि होती है। तो आप भी धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ जरुर खरीदें। मान्यताओं के अनुसार यह भी माना जाता है की इस दिन किए गए उपाय कभी खाली नहीं जाते और उसका फल सालभर मिलता है। इसलिए धनतेरस के दिन लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने आने वाले साल में अपनी आर्थिक स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं। आइए पंडित के अनुसार जानते हैं क्या है वो उपाय...

1. पंडित जी बताते हैं की धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें और दीपावली की रात लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर इसकी पूजा करें। पूजा करने के बाद अगले दिन सुबह अगले दिन साबुत धनिया को गमले में या घर के बगीचे में बिखेर दें। इसके बाद माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो इससे अनुमान लगाया जा सकता है की सालभर इससे आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम होती है। वहीं यदि धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो यह आपके आने वाले साल में सामान्य आय का संकेत देता है। लेकिन यदि पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो यह सालभर आर्थिक परेशानियों का सामना करने के संकेत देता है। यह उपाय बहुत ही कारगार उपाय है।

2. धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर घर लाएं और अपार धन प्राप्ति हेतु धनतेरस की रात्रि उनका षडोषोपचार पूजन कर केसर से रंगकर कौड़ियां पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। आश्चर्यजनक रूप से घर में धन का आगमन होगा।

3. धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी अथवा काली हल्दी को घर लाएं। इस हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर स्थापित करें तथा षडोशपचार से पूजन करें।