29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि जल्द कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, धनु, मकर या कुंभ? किस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति!

Shani Sade Sati On Dhanu, Makar And Kumbh: शनि साढ़े साती एक साथ तीन राशियों पर चलती है। किसी राशि पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा होता है, किसी पर दूसरा तो किसी पर तीसरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 Apr 2022, 11:07 AM IST

shani dev, shani sade sati, shani, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani gochar 2022, शनि, शनि देव, शनि साढ़े साती, shani dhaiya 2022,

शनि जल्द कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, धनु, मकर या कुंभ? किस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति!

Shani Transit 2022: अप्रैल का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी खास है। क्योंकि इस महीने सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। राहु, केतु, बुध, सूर्य, गुरु, मंगल इन ग्रहों का राशि परिवर्तन हो चुका है। अब सभी की नजर है शनि के राशि गोचर पर। शनि 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर शुरू कर देंगे। बता दें कि शनि का राशि परिवर्तन ढाई साल बाद होने जा रहा है। शनि के राशि बदलते ही कुछ राशि वालों पर से शनि की दशा खत्म हो जाएगी तो कुछ पर शरू हो जाएगी। लेकिन यहां आप जानेंगे कि मकर, कुंभ और धनु में से किन राशि के लोग शनि साढ़े साती से सबसे पहले मुक्त होंगे।

शनि गोचर 2022: शनि 29 अप्रैल दिन शुक्रवार को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 12 जुलाई को कुंभ राशि से वापस मकर में आ जायेंगे। फिर साल के अंत तक मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद 17 जनवरी 2023 में अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे।

धनु, मकर और कुंभ पर शनि साढ़े साती: शनि साढ़े साती एक साथ तीन राशियों पर चलती है। किसी राशि पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा होता है, किसी पर दूसरा तो किसी पर तीसरा। आपको बता दें शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं और हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। पहले चरण को उदय चरण, दूसरे चरण को शिखर चरण तो तीसरे चरण को अस्त चरण कहा जाता है। वर्तमान में धनु वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है, मकर वालों पर दूसरा चरण चल रहा है तो कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है।

अप्रैल में इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिल जाएगी मुक्ति: 29 अप्रैल में शनि जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलते ही इस राशि के लोग राहत की सांस लेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं इन 4 नाम के लड़के, होते हैं बेहद रोमांटिक