
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्यायाधीश कहा जाता है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनिदेव धनु राशि में वक्री हो गए हैं। इस राशि में शनि वक्री होकर 18 सितंबर 2019 तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में फिर से मार्गी होंगे। शनि का वक्री और मार्गी होना दोनों ही असर डालता है। सभी 12 राशियों पर वक्री शनि का प्रभाव बहुत असरकारी होगा। आइए जानते हैं शनि की इस चाल से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा...
इस राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल लाभदायक रहेगी। शनि आपके भाग्य स्थान में वक्री हो रहे हैं। जब तक शनि धनु राशि में वक्री हैं तब तक आपको हर क्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा। जॉब में लाभ के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
इस राशि के जातकों के लिए वक्री शनि शुभ रहेगा। इस दौरान शनि आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाएगा। किसी से भी बहस करने से बचें, वरना बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए साल के आखिरी में समय शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।
इस राशि के जातकों के लिए वक्री शनि शुभ नहीं रहेगी। इस दौरान आपका कार्य बहुत अधिक प्रभावित होगा। आर्थिक स्थिति में बहुत सी दिक्कतें आ सकती है। इस समय को धैर्य से गुजारें। हर काम में जल्दबाज़ी ना करें। बीते कई समय से चली आ रही बड़ी समस्याएं थोड़ा ओर झेलनी पड़ सकती है।
इस राशि के जातकों के लिए वक्री शनि अच्छा नहीं है। हो सके तो नए काम टालने का प्रयास करें, क्योंकि काम अटक-अटक कर पूरे होंगे। इस पूरे समय शनि आपकी परीक्षा लेगा। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ विवाद होने के योग हैं।
शनि की वक्री चाल के कारण इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन बहुत प्रभावित होगा। लाभ के अवसर कम मिलेंगे और जमा पूंजी खर्च होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा बढ़ोतरी होगी।
शनि की वक्री चाल के कारण इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस दौरान आपको सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यह समय आपके स्थान परिवर्तन के भी योग बना रहा है। इस समयावधि में नई योजनाएं बनेंगी और फलीभूत होंगी।
शनि की वक्री गति से तुला राशि के जातकों के काम बहुत चुनौतियों के बाद बनेंगे। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर संयम रखना होगा। क्योंकि आपको बात-बात पर गुस्सा आ सकता है। धन के मामले में बेहद ध्यान रखने की जरूरत है।
शनि की वक्री गति के कारण आपको बहुत सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको मिलने वाले लाभ में अटकलें आ सकती है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
शनि की वक्री गति की अवधि में आपको काफी सावधानी बरतने की जरुरत है। इस समय लाइफ पार्टनर के साथ बहस बाज़ी हो सकती है। घरेलू मसलों में आपका ध्यान नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर भी माहौल उत्साहजनक नहीं रहेगा।
इस राशि वालों के लिए वक्री शनि सामान्य रहेगी। इस दौरान आप दुर्व्यसनों में फंस सकते हैं। बच्चों और घर के लोगों को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी या बिजनेस में भी बदलाव हो सकता है जिससे आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है।
शनि का वक्री होना कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानी भारा हो सकती है। जल्दबाज़ी में धन कमाने के लालच से बचें। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा।
शनि का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक नहीं रहेगी। इस दौरान आपको हर काम के लिए बहुत इंतजार करना होगा। दुर्घटनाओं से बचें, वाहन संभालकर चलाएं। दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। चुप रहने का प्रयास करें और ज्यादा खर्चा ना करें।
Published on:
04 May 2019 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
