24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने लक्ष्यों को पाकर ही दम लेते हैं इस राशि के लोग, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

समाज में इनकी अच्छी पकड़ होती है। ये गतिशील रहने में विश्वास रखते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, lucky zodiac, dhanu rashi, Sagittarius zodiac, dhanu rashi people, hardworking zodiac sign,

अपने लक्ष्यों को पाकर ही दम लेते हैं इस राशि के लोग, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

धनु राशि (Dhanu Rashi) के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये ईमानदार और साफ दिल होते हैं। ये एक बार किसी लक्ष्य को पाने की ठान लेते हैं तो उसे पाकर ही दम लेते हैं। समाज में इनकी अच्छी पकड़ होती है। ये गतिशील रहने में विश्वास रखते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।

ये जातक अच्छे शिक्षार्थी भी होते हैं। इन्हें नई-नई चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर ज्ञान बढ़ाना अच्छा लगता है। ये जितना हो सकता है उतना सीखने की कोशिश करते हैं। ये किसी भी काम का नेतृत्व बड़ी ही कुशलता से करते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच वाले होते हैं। ये अपने लक्ष्यों से कभी नहीं भटकते। ये हमेशा सत्य की राह पर चलते हैं। इन्हें कार्यस्थल पर सफलता और मान-सम्मान मिलता है। ये भविष्य का सटीक पूर्वानुमान लगाने में माहिर होते हैं।

समाज उत्थान के लिए ये काफी कुछ करते हैं। सामाजिक रूप से ये काफी सक्रिय रहते हैं। इनके सहकर्मी इनसें हमेशा संतुष्ट रहते हैं। ये हिसाब-किताब के पक्के होते हैं। कम उम्र में ही ये करियर में अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये नौकरी और बिजनेस दोनों ही काम अच्छे से कर सकते हैं।

इस राशि के लोग अपने लव पार्टनर के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये स्पष्ट और खुले विचारों के होते हैं। इन्हें गुस्सा काफी जल्दी आता है लेकिन तुरंत शांत भी हो जाता है। ये विश्वसनीय होते हैं। इस लग्न की कन्या या वर को विवाह के लिए भाग्यशाली माना जाता है।
यह भी पढ़ें: A से Z तक; इन 4 नाम वाले लोगों को प्रेम संबंधों में खाना पड़ता है धोखा, ये है बड़ी वजह

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)