10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के दिन करें यह अचूक उपाय, शीघ्र होगी धनवृद्धि

दीपावली के दिन करें यह अचूक उपाय, शीघ्र होगी धनवृद्धि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 7 Nov 2018, 8:00 AM IST

diwali upay

दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद आप पूरे घर में शंख और डमरू बजाएं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर चली जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं धन प्राप्ति के अचूक उपाय...

1. दीपावली के दिन व्यापार वृद्धि यंत्र पर केसर से अनार की कलम से भोज पत्र पर बनाएं। इसमें एक वर्ग बनाकर 9 उपवर्ग बनाएं। पहली पक्ति में 8, 1, 6 दूसरी पंक्ति में 3, 6, 7 और तीसरी पंक्ति में 4, 9, 2 लिखें। इससे आपको व्यापार में निश्चित ही साभ होगा।

2. दीपावली के दिन सुबह गन्ने की जड़ घर लेकर आएं और रात्रि में लक्ष्मी पूजन के साथ जड़ की भी पूजा करें। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होगी और जल्द ही धनलाभ होगा।

3. दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में देवी लक्ष्मी, श्री गणेश का पूजन करते समय हकीक का भी विधिवत पूजन करें और उसके बाद उसे धारण करें, इससे धन की वृद्धि होती है।

4. ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी गणेश और धन की देवी लक्ष्मी हैं। इन दोनों का संयुक्त यंत्र महायंत्र कहलाता है। इस दिन इस यंत्र की स्थापना से घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती है।

5. न संबंधी सभी परेशानियां खत्म करने के लिए दीपावली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां जरुर रखें, इन कौडिय़ों का पूजन करने से माता लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं।

6. दीपावली के दिन आप इमली के पेड़ की टहनी काटकर अपनी तिजोरी या फिर अलमीरा में रख दें। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं रहती।

7. दीपावली के दिन शमशान में शिव मंदिर जाकर वहां दूध और शहद का अभिषेक करें। इससे आपकी घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।