उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाने की परंपरा कई सदियों से चली आ रही है। हम सब बचपन से अपने घर में देखते आ रहे है कि दादी, नानी रोजाना सुबह उगते हुए सूर्य को जल जरूर देती हैं। सूर्य को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है रोज सुबह तांबे के लोटे से इन्हें अर्घ्य देना। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य को अर्घ्य देते समय कुछ ऐसी बातें हैं जिनका खास ध्यान रखना होता है। अगर सूर्य को अर्घ्य देते हुए ये गलतियां हो जाती हैं तो भगवान प्रसन्न होने के बजाय क्रोधित हो जाते हैं। सूर्य को शांति व शालीनता प्रदान करने का प्रतीक माना गया है। इसलिए सूर्य को जल चढ़ाते हुए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हर रोज सूर्य को जल चढ़ाने के क्या फायदें हैं, आइए जानते है।