पंडित सुनील शर्मा के अनुसार चूंकि सूर्य नौ ग्रहों में प्रमुख देवता हैं, ऐसे में सरकारी नौकरी चाहने वालों को सूर्यनारायण का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। कारण ये है कि सूर्यदेव ही अपने भक्तों को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं और इनकी साधना अक्षय फल भी प्रदान करती है।