10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनिवार को शनि मंदिर से कभी ना खरीदें सरसों का तेल, बढ़ सकती है परेशानी

शनिवार को शनि मंदिर से कभी ना खरीदें सरसों का तेल, बढ़ सकती है परेशानी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 4:15 PM IST

shanidev

शनिवार को शनि मंदिर से कभी ना खरीदें सरसों का तेल, बढ़ सकती है परेशानी

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव की कृपा से रंक भी राजा बन जाता है, और उन्हीं की दृष्टि से राजा को रंक बनते ज़रा भी देर नहीं लगती। श्रद्धालु शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय और पूजा-अर्चना करते हैं। अपने विभिन्न प्रयत्नों से सभी शनिदेव को प्रसन्न व शांत रखने का प्रयास करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव पीपल के वृक्ष के नीचे वास करना पसंद करते हैं, यदि वजह है कि आपको शनिदेव के अधिकांश मंदिर पीपल के पेड़ नीचे ही मिलेंगे। इसके अलावा शनिदेव को सरसों का तेल भी प्रसन्न करता है। आज हम आपको सरसों के तेल से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे हैं, जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते।

हम सभी जानते हैं कि शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन उनके दर्शन अतिशुभफलदायी होते हैं। इसी दिन उन्हें सरसों का तेल भी अर्पित किया जाता है। ज्यादातर लोग मंदिर के बाहर से ही तेल खरीद कर शनिदेव को अर्पित करते हैं और मानते हैं कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा करना बहुत गलत है, और इससे शनिदेव की कृपा मिलने के बजाए विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं। तो चलिए, एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही चीजों पर जो हम अनजाने में कर जाते हैं, लेकिन वह किसी भी प्रकार से शुभ फल देने वाले नहीं होते हैं।

सरसों का तेल

आप को बता दें की शनिवार के दिन सरसों का तेल कभी नहीं खरीदना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन तेल व सरसों का दान किया जाता है। इसलिए सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता। शनिवार को कुछ लोग शनि मंदिर के सामने दुकान लगाए लोगों से तेल का दीपक खरीदते हैं और उसे शनिदेव के आगे जलाकर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जाने-अंजाने में ही सही लेकिन शनिवार को सरसों का तेल खरीद लेते हैं। जो की हमारे लिए शुभ नहीं होता और हमारे लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपको मंदिर में दीपक लगाना है तो घर से ही तेल का दीपक लेकर जाएं।

शनिवार को इन चीजों को खरीदने के होते हैं दुष्प्रभाव

1. शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। इसके बजाए एक दिन पहले काले तिल खरिद कर रख लें क्योंकि काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं और कई विपत्तियों से भी निकालते हैं।

2. शनिवार के दिन कैंची कभी नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। शनिवार के अलावा किसी भी दिन आप कैंची खरीद सकते हैं।

3. अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। माना जाता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता प्राप्त होती है।

4. शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज चढ़ने या फिर बढ़ने की संभावना रहती है। अगर आपको नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन खरीदें।

5. पढ़ाई-लिखाई से संबंधीत चीजें, जैसे कागज, पेन और इंक पॉट आदि खरीदने के लिए भी शनिवार का दिन शुभ नहीं माना जाता। विशेष तौर पर शनिवार को स्याही न खरीदें, यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।