19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वप्न विशेष: इन 5 डरावने सपनों को देखने पर डरने की जगह हो जाएं खुश

Dream Interpretation: यहां हम ऐसे 5 सपनों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका मतलब स्वप्न शास्त्र अनुसार बेहद ही शुभ होता है।

2 min read
Google source verification
dream interpretation, Dream Interpretation in hindi, good dreams, dream meaning, sapno ka matlab, dreams, sapne me aag dekhna, fire dream,

स्वप्न विशेष: इन 5 डरावने सपनों को देखने पर डरने की जगह हो जाएं खुश

Dreams: मनुष्य सोते समय कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने हमें खुशी देते हैं तो कुछ डराने का काम करते हैं।स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। अक्सर व्यक्ति ऐसा सोचता है कि अगर कोई चीज उसे सपने में अच्छी लग रही है तो इसका मतलब शुभ ही होगा। वहीं अगर सपने में कुछ बुरा और डरावना नजर आता है तो उसका मतलब अशुभ ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। ये जरूरी नहीं कि डरावने सपनों का मतलब भी हमेशा बुरा ही हो। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे डरावने सपनों का जिक्र किया गया है जिनका मतलब शुभ होता है।

इस सपने को देखने के बाद कोई भी डर जाता है और मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो इस सपने का मतलब बेहद ही शुभ होता है। ये सपना आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत देता है। हो सकता है कि इस सपने के आने के बाद आपका अटका हुआ धन आपको वापस मिल जाए। अगर ऐसा सपना बीमार व्यक्ति देखता है तो इसका मतलब है कि वो जल्द ही ठीक होने वाला है।

ऐसा सपना कई लोगों को आता है। जिसे देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं। लेकिन इस सपने का मतलब बेहद ही शुभ होता है। अगर ये सपना विवाहित लोगों को आता है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही संतान प्राप्त होने वाली है। वहीं अगर ये सपना अविवाहित जातकों को आता है तो इसका मतलब है कि आपका विवाह मनपसंद जगह होने वाला है। ये सपना हर लिहाज से शुभ माना जाता है।

सांप के सपने अधिकतर लोगों को आते हैं। ये जरूरी नहीं कि सांप का हर सपना बुरा ही हो। अगर आप सपने में सांप को मरा हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप पर राहु का प्रभाव खत्म हो चुका है। या आपका कोई बुरा समय टल चुका है। अब आने वाला समय सुखद रहने वाला है।

ऐसा सपना किसी को भी डरा सकता है। लेकिन इसका मतलब बेहद ही शुभ होता है। अगर आप सपने में अपने को आत्महत्या करते हुए देखते हैं तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये सपना वास्तव में शुभ संकेत देता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपकी कोई बड़ी परेशानी टल गई है। ये सपना आपकी उम्र बढ़ने का भी संकेत देता है।

अगर सपने में आप खुद को कब्रिस्तान या श्मशान या फिर किसी सुनसान जगह पर देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका समय अच्छा आने वाला है। ये सपना तरक्की मिलने का भी संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: राहु का मेष राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए लाएगा खुशियों की सौगात, धन में होगी तेजी से वृद्धि