19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / News Bulletin / दुगड़ अध्यक्ष, गर्ग महासचिव और गोयल कोषाध्यक्ष मनोनीत

दुगड़ अध्यक्ष, गर्ग महासचिव और गोयल कोषाध्यक्ष मनोनीत

हनुमानगढ़

•

image

Manoj Goyal

•

Updated: 22 Oct 2024, 9:40 PM IST

हनुमानगढ़ में आयोजित एकता मंच की बैठक में शामिल सदस्य।

हनुमानगढ़ में आयोजित एकता मंच की बैठक में शामिल सदस्य।

हनुमानगढ़. सामाजिक संस्था एकता मंच हनुमानगढ़ की वार्षिक आमसभा अध्यक्ष विनोद दुगड़ की अध्यक्षता में हुई। वार्षिक आमसभा में संगठन गतिविधियों पर चर्चा हुई और सत्र 2024-२५ के लिए चुनाव करवाए गए। निर्वतमान महासचिव ने संगठन गतिविधियां और निर्वतमान कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य विजय बलाडिय़ा, श्रीप्रकाश शर्मा व रविन्द्र डालमिया की देखरेख में संगठन के चुनाव हुए। इसमें निर्वतमान अध्यक्ष विनोद दुगड़ को अध्यक्ष चुना गया और उन्हें कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया।

कार्यकारिणी में संरक्षक विजय बलाडिय़ा, हेमन्त गोयल, दिनेश गुप्ता को बनाया गया। कार्यकारिणी में विनोद दुगड़ को अध्यक्ष, राजेश मिढ़ा व सौरभ शर्मा को उपाध्यक्ष, अश्वनी गर्ग को महासचिव, आशीष गोयल को कोषाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को सचिव, मनीष अरोड़ा को संगठन सचिव, संजीव गोयल को प्रचार सचिव मनाया गया। शुगर जांच व बीपी जांच शिविर प्रभारी जितेन्द्रपाल गर्ग व सह प्रभारी मनोज प्रजापत को बनाया गया। विनोद दुगड़, अश्वनी गर्ग, आशीष गोयल, हेमन्त गोयल व राजेन्द्र ग्रोवर को सदस्य अभियान कमेटी का सदस्य बनाया गया।

वार्षिक आमसभा में पूर्व अध्यक्ष गुरदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, पूर्व महासचिव सतीश गोयल, अरुण खुराना ‘बॉबी, पार्षद सुरेश धमीजा, मनीष अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, पूर्व महासचिव रजनीश गोदारा, मुकेश बडग़ूजर, शंकर सिंह नरुका, हरपाल गर्ग, भवानी शंकर शर्मा, अशोक नंदा, सुशांत डोडा, देवेश नागपाल ‘देबू’, मनमोहन गर्ग, करणवीर सिंह, अनिल सिहाग, सुरेश चाहर, मानवेंद्र भादू, आत्माराम वर्मा, जितेंद्र पाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के सदस्यों ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की। सदस्यों ने सुझाव दिया कि दीपावली पर दुकान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाए और दीपोत्सव के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन किया जाए।