3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगस्त 2019 में ये पांच राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली

कई ग्रहों के राशि परिवर्तन ( rashi parivartan ) होने जा रहे हैं अगस्त 2019 में...

10 min read
Google source verification
August 2019 rashi parivartan

भोपाल। आसमान में ग्रहों के परिवर्तन ( rashi parivartan ) का सिलसिला शुरुआत से चला आ रहा है। वहीं वैदिक ज्योतिष ( vedic jyotish ) के अनुसार ग्रहों का ये परिवर्तन मनुष्य को भी अत्यधिक प्रभावित करता है। वहीं इस बार यानि 2019 के अगस्त माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन ( rashi parivartan 2019 ) करने वाले हैं, ऐसे में इनका शुभ या अशुभ प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ेगा।

जानकारों का मानना है कि ग्रह और नक्षत्रों का प्रभाव सिर्फ हमारे आसपास की प्रकृति और वातावरण पर ही नहीं पड़ता, बल्कि हमारे जीवन में उथल पुथल ( effects of rashi parivartan ) )होती रहती है। वैज्ञानिक भी कहते हैं कि सूर्य के प्रभाव से ऊर्जा और चन्द्रमा के प्रभाव से समुद्र में ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है। चंद्र का प्रभाव ( Astrology ) जल पर अधिक ( effect of rashi parivartan ) पड़ता है। चंद्र के प्रभाव से समुद्र में अष्टमी के दिन लघु ज्वार और पूर्णिमा के दिन ज्वार उत्पन्न होता है।

मनुष्य के भीतर स्थित जल पर भी चंद्र का प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता था। हमारा मस्तिष्क जल में ही डूबा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर जल की स्थिति भिन्न-भिन्न होती है। इस भिन्नता के कारण ही उस पर दूसरे से अलग प्रभाव ( effect of rashi parivartan ) होता है।

वैज्ञानिक शोधों से भी यह पता चला है कि पूर्णमासी के दिन अपराध, आत्महत्या और मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो जाती है। समुद्र में मछलियों के व्यवहार में भी परिवर्तन ( effect of Zodiac change ) हो जाता है। यह भी देखा गया है कि इस दिन ऑपरेशन करने पर खून अधिक बहता है। शुक्ल पक्ष में वनस्पतियां अधिक बढ़ती है। सूर्योदय के बाद वनस्पतियों और प्राणियों में स्फूर्ति के प्रभाव को सभी भलिभांति जानते हैं।

ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों की गतिशीलता का जीवन में घटित होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं ( Zodiac change ) में बड़ा महत्व है। इन घटनाओं के आकलन के लिए 27 नक्षत्रों, 9 ग्रहों व 12 राशियों को आधार बनाया गया है।

ये होने वाले हैं परिवर्तन : rashi parivartan in August 2019 / panchang august 2019 ...
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हर महीने सभी 9 ग्रहों में से कई ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते हैं। ऐसे में अगस्त 2019 का नया महीना शुरू हो चुका है।
: अगस्त में बुध मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल कर्क राशि से बाहर निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
: वहीं सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन इसी महीने भी है।
: इसके अलावा अगस्त महीने में गुरु मार्गी होंगे।
जानकारों के अनुसार इन ग्रहों की स्थितियों में बदलाव से राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनो तरह का प्रभाव पड़ता है।

सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु व केतु इन नौ ग्रहों में सबसे तेज गति चंद्र की है। चंद्रमा एक राशि में कोई 54 घंटे (सवा दो दिन) रह कर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है। जबकि शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए 30 माह यानि ढाई वर्ष का समय लगाता है।

इसी प्रकार सूर्य को सामान्यतः 30 दिन, मंगल डेढ़ से तीन माह, बुध 27 दिन, गुरु 12 माह, शुक्र डेढ़ से दो माह तथा राहु व केतु 18 माह में एक राशि से दूसरी राशि में गतिमान होते हैं। नौ ग्रहों में सूर्य व चंद्र ही ऐसे दो ग्रह हैं जो कभी वक्री (विपरीत गति) नहीं होते जबकि राहु व केतु सदैव वक्री गति से ही चलते हैं।
वहीं मंगल, बुध, गुरु, शुक्र व शनि ग्रह कई बार सीधी गति से चलते हुए वक्री होकर पुनः सीधी गति पर लौटते हैं।

जानिये कब कौन सा ग्रह करेगा परिवर्तन: rashi parivartan august 2019 ...

1. सूर्य - सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। 17 अगस्त 2019 में सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य जुलाई के महीने में कर्क राशि में थे। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है।

2. चंद्र - चंद्रमा लगभग सवा दो दिन में अपनी राशि को बदलते हैं। सभी ग्रहों में चंद्रमा ही हैं जो सबसे ज्यादा गति के साथ राशि परिवर्तन करते हैं।

3. मंगल- अगस्त महीने में मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन 9 अगस्त 2019 को होगा। मंगल ग्रह ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल जातक को जूझारू बनाते हैं।

4. बुध - अगस्त महीने में बुध का राशि परिवर्तन होगा। 1 अगस्त को बुध मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे। इसके बाद 3 अगस्त को कर्क राशि में फिर 26 अगस्त 2019 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुद्ध मजबूत होने पर जातक विद्वान होता है, उसकी तर्क क्षमता मजबूत होती है।

5. गुरु- 2019 अगस्त के महीने में गुरु 11 तारीख को वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का बहुत बड़ा दर्जा है। इन्हें समस्त देवताओं का गुरु माना जाता है।

6. शुक्र- 16 अगस्त 2019 को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा। लाभ का कारक शुक्र को माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है।

7. शनि - इस समय शनि वक्री है और पूरे माह धनु राशि में ही रहेगा। शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की ढ़ैय्या हो या साढ़ेसाती जातक के भविष्य पर इनका गहरा प्रभाव पड़ता है।

8. राहु-केतु: अगस्त में राहु-केतु में कोई परिवर्तन नहीं होगा। राहु को अनैतिक कृत्यों का कारक भी माना जाता है। शनि के बाद राहु-केतु ऐसा ग्रह हैं जो एक राशि में लंबे समय जो करीब 18 महीने तक रहता है। राहु को शनि से भी अधिक अशुभ परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है।

ये रहेंगी पांच भाग्यशाली राशियां : Lucky Rashi / Fortunate zodiac signs

पंडित शर्मा के अनुसार 2019 अगस्त महीने में मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन होगा। जिस कारण से वृष, कर्क, तुला, मकर और मीन राशियों के लिए यह महीना बहुत भाग्यशाली रहेगा।

अगस्त 2019 का राशिफल : Rashifal l of August 2019

1. मेष राशि: aries rashifal
इस समय अपने आप पर भरोसा करते हुए आप जिस किसी कार्य को करेंगे कामयाबी मिलेगी। जल्दबाजी और गुस्से के कारण नुकसान होने की संभावना बन सकती हैं। इस माह में आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। आर्थिक लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। क्योंकि शनि धनु राशि में संचार कर रहा है जो अर्थ लाभ प्राप्ति के दृष्टि से बेहतर हो सकता है।

ये उपाय अपनाएं: Solution
आप मंगलवार का व्रत एवं पूजन करें। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें। हनुमान जी को चमेली के तेल और सिंदूर का लेपन करें।


2. वृषभ राशि :taurus rashifal
आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप किसी कार्य व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है।अपने कार्यों के प्रति सजग रहने का प्रयास करें। अन्यथा आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धन और अचल संपत्ति प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बन रही हैं, साथ ही आपके सगे-संबंधियों से संबंध खराब हो सकते हैं। यदि किसी कामकाज को लेकर बहुत बड़े स्तर पर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी आपको कुछ और इंतजार करना चाहिए।

ये उपाय अपनाएं: Solution
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना तथा शुक्रवार का व्रत करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। आपको इस माह किसी वृद्ध आश्रम में सहयोग प्रदान करना चाहिए।

3. मिथुन राशि: gemini rashifal
यदि आप धन संचय का प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। किसी भी कार्य के प्रति ज़िम्मेदारी रखना तथा किसी भी कार्य के प्रति सहानुभूति रखना आपके लिए अच्छा हो सकता है। धन संचय करने का प्रयत्न सफल हो सकता है। कामकाज के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी अच्छा होगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं और किसी तरह का निवेश करने का मन बना रहे हैं तो समय के अनुसार कर सकते हैं।

ये उपाय अपनाएं: Solution
बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें और गणपति को बुधवार के दिन दूर्वा अर्पित करें।

4. कर्क राशि: cancer rashifal
आपको इस माह कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। इस माह में आपको मान सम्मान के साथ साथ कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।इस माह में अर्थ लाभ प्राप्ति का सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। यदि आप बहुत लंबे समय से किसी कार्य को सफल बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं और वह बार-बार आपके हाथ से फिसलता जा रहा है तो इस माह में वह सफल हो सकता है।

ये उपाय अपनाएं: Solution
आप नित्य लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें या भगवान भोलेनाथ की उपासना करें। सोमवार के दिन चावल चीनी इत्यादि दान करें। दुग्ध मिश्रित जल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें।

5. सिंह राशि: leo rashifal
इस समय आपके स्वभाव में साहस तथा पराक्रम साफ़ तौर से झलकेगा और आपकी छवि में भी इज़ाफा देखा जाएगा। हालांकि आर्थिक लाभ प्राप्ति में कुछ व्यवधान उत्पन्न होगा। अगस्त माह में आर्थिक लाभ को लेकर तनाव का माहौल बन सकता है। आप जहां भी अर्थ लाभ के लिए प्रयत्न करेंगे वहां रुकावट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सोची समझी रणनीति के तहत आर्थिक लाभ के लिए प्रयास करते रहें।

ये उपाय अपनाएं: Solution
निरंतर सूर्य को जल दे तथा रोज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें।

6. कन्या राशि: virgo rashifal
आप इस माह अपने आप पर भरोसा ज्यादा करेंगे और किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा कम। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करना आपके लिए बेहतर होगा। यदि आप नौकरी करते हैं और किसी तरह का कोई निवेश करने का नज़रिया बना रहे हैं तो इस माह के उत्तरार्ध में कर सकते हैं। परंतु उसके बारे में छानबीन करना और पूर्ण जानकारी के बाद निवेश का मन बनाएं।

ये उपाय अपनाएं: Solution
आप बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें तथा गणेश जी की वंदना अवश्य करें। “ओम गं गणपतए नमः” मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि:libra rashifal
आप अपने आस-पास के लोगों के साथ घुल मिलकर रहेंगे जिससे लोग भी आपको पसंद करेंगे और आपके सहयोग के लिए भी खड़े नज़र आएंगे। आर्थिक मामलों में स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप अपने जीवन में अच्छा उन्नति कर सकते हैं। यदि आप प्रॉपर्टी इत्यादि के क्षेत्रों में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो इस माह के उत्तरार्ध में कर सकते हैं।

ये उपाय अपनाएं: Solution
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें तथा शुक्रवार का व्रत एवं पूजन भी कर सकते हैं। वृद्धाश्रम में सहयोग और सेवा प्रदान करें।

8. वृश्चिक राशि: scorpio rashifal
अनावश्यक किसी से भी विवाद उत्पन्न कर सकते हैं। जिससे आगे चलकर आपको कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस माह भी इस बात का ध्यान रखते हुए किसी भी तरह के अनावश्यक विवादों से खुद को दूर रखने का प्रयास करना चाहिए। इस माह आप किसी अच्छे क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। जिससे अर्थ लाभ के लिए अच्छा अवसर प्राप्त हो सके।

ये उपाय अपनाएं: Solution
हनुमान जी की आराधना करें और हर मंगलवार को भगवान हनुमान को चमेली के तेल और सिंदूर का लेपन करें। यथासंभव सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9. धनु राशि :sagittarius rashifal
किसी भी बात को सोच समझकर बोलना तथा किसी भी कार्य को सोच समझकर करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अन्यथा बाद में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए समय और परिस्थितियों को देखते हुए ही कोई कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्ति में कुछसमस्याएं उत्पन्न होंगी। आप जितना भी धन प्राप्ति के लिए प्रयत्न करेंगे उसमें किसी न किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न होता नज़र आएगा।

ये उपाय अपनाएं: Solution
गुरुवार का व्रत एवं पूजन कर सकते हैं तथा गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

10. मकर राशि: capricorn rashifal
आपके द्वारा किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त होने की भी संभावना बन रही हैं तथा सामाजिक मान सम्मान प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकता है। भूमि,वाहन, नौकर इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त हो सकती है। यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के उद्देश्य से किसी भी कार्य को करते हैं तो कामयाबी प्राप्त होने की संभावना अच्छी है। आपकी आर्थिक स्थितियां सुदृढ़ हो सकती हैं और आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

ये उपाय अपनाएं: Solution
आप शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। शनिवार के दिन मंदिर में सफाई की वस्तुएँ दान करें। गरीब और वृद्ध व्यक्तियों की सेवा और सहयोग करें। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

11. कुंभ राशि :Aquarius rashifal
इस माह में कुछ भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु इस भाग दौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप मेहनत से पीछे हटने का प्रयास न करें। आप जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं उस क्षेत्र में सदैव आगे बढ़ने का प्रयत्न करें। आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

ये उपाय अपनाएं: Solution
शनिवार के दिन मंदिर में सफाई की सामग्री तथा मंदिर में साफ सफाई का ज़िम्मेदारी लेना और भगवान की सेवा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप शनिवार के दिन काली चीजों का दान कर सकते हैं और हनुमान चालीसा इत्यादि का पाठ भी कर सकते हैं।

12. मीन राशि :pisces rashifal
इस माह भी आप किसी भी कार्य को सोच विचार कर तथा पूर्ण कॉन्फिडेंस के साथ करें जिससे आपको कामयाबी अच्छी मिले। आत्मविश्वास के साथ किया गया कार्य आपका सफल हो सकता है तथा कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। इस माह गुरु वृश्चिक राशि में संचार किये हुए है जो साहस और उत्साह, मान सम्मान, धन ऐश्वर्य की प्राप्ति का योग बना रहा है। आर्थिक लाभ के लिए भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ का प्रयत्न सफल होगा। यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से कोई कार्य व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उसे पूरा करने का प्रयत्न कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। यदि भूमि वाहन का लाभ लेने का प्रयत्न है तो वह सफल हो सकता है।

ये उपाय अपनाएं: Solution
आप गुरुवार का व्रत एवं पूजन करें तथा गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करते हुए भगवान विष्णु का स्मरण करें। विष्णु सहस्रनाम इत्यादि का पाठ करें। पूर्णिमा के दिन श्री सत्यनारायण भगवान जी की पूजा करें।