भगवान शिव को अतिप्रिय है सावन का महीना ( sawan month ) और इस माह में शिव जी से मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है। इसलिए सभी लोग इस पवित्र महीने में शिव जी की पूजा-पाठ व उपाय करते हैं। कई लोग शिव जी ( shiv ji ) को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक करते हैं, वहीं कुछ लोग पूजा में कुछ विशेष चीज़ों का उपयोग करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। लेकिन इन सभी बातों के अतिरिक्त यदि आप शिव जी को जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं और शिव जी की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो आप सावन में रूद्राक्ष पहनना चाहिए। दरअसल, जब शिव जी तप के समय क्षुब्ध हो उठे और तब उनके नेत्रों से जल की कुछ बूंद धरती पर गिरी जो की रुद्राक्ष के रुप मे परिणित हुई। कहा जाता है की रूद्राक्ष ( Rudraksha ) पहनने से जातक को असीम शक्ति प्राप्त होती है।