30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Feng Shui : हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती है ये चीनी पद्धति, यहां पढ़ें कैसे पा सकते हैं इसके फायदे

वास्तु शास्त्र में जिस तरह दिशा, स्थान और नियम को महत्वपूर्ण माना गया है, ठीक उसी तरह फेंगशुई में पेड़-पौधों, मूर्तियों और कई वस्तुओं के साथ ही दिशा, स्थान को महत्व दिया गया है। इन चीजों का नियम के अनुसार इस्तेमाल करके धन-संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। भोपाल की एस्ट्रोलॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता इस पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रही हैं फेंगशुई का मानव जीवन के लिए क्या महत्व है और इसके क्या-क्या फायदे हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 14 Jan 2023, 3:40 PM IST

feng_shui_ka_jivan_par_asar_aur_fayde.jpg


भोपाल। जिस तरह वास्तु शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नियमों से जुड़ा है, ठीक वैसी ही विधा है फेंग शुई। यह एक चीनी पद्धति है जो एक तरीके से वास्तु से ही जुड़ी है। इसके नियमों का पालन करें तो घर में खुशहाली, सौभाग्य, आरोग्य, उन्नति, तरक्की, समृद्धि आती है। इतना ही नहीं फेंग शुई को प्रकृति और मानव के बीच संबंध को स्थापित करने में भी काफी मददगार माना गया है। इसके नियमों का पालन करके हम अपने जीवन को बेहतर दशा और दिशा दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र में जिस तरह दिशा, स्थान और नियम को महत्वपूर्ण माना गया है, ठीक उसी तरह फेंगशुई में पेड़-पौधों, मूर्तियों और कई वस्तुओं के साथ ही दिशा, स्थान को महत्व दिया गया है। इन चीजों का नियम के अनुसार इस्तेमाल करके धन-संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। भोपाल की एस्ट्रोलॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता इस पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रही हैं फेंगशुई का मानव जीवन के लिए क्या महत्व है और इसके क्या-क्या फायदे हैं...

ये भी पढ़ें:Astro Tips माघ के इस महीने में तिल के ये उपाय हैं बेहद फायदेमंद, बुरे समय से जल्द मिलेगा छुटकारा

ये भी पढ़ें: Vastu Tips to get success in career : तांबे का सूरज दिलाता है कॅरियर में ग्रोथ, धन-सम्पत्ति के साथ ही मिलती है शोहरत भी


यहां पढ़ें फेंगशुई का जीवन में महत्व

- फेंगशुई में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें फॉलो करने से धन-संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

- फेंगशुई के अनुसार घर की बिना तोड़-फोड़ किए वस्तुओं को सही दिशा और स्थान में रखने से ही सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

- अनिद्रा, तनाव, थकावट तथा अन्य बीमारियों संबंधी परेशानियों के लिए भी फेंगशुई में असरदार उपाय बताए गए हैं।

- फेंगशुई में कुछ ऐसी मूर्तियों और पेंटिंग के बारे में भी बताया गया है, जिनसे जीवन में संपूर्णता और पॉजिटिविटी आती है।

इसके फायदे लेने के लिए जरूर करें ये उपाय

पॉजिटिविटी के लिए फेंग शुई उपाय
घर के दरवाजे-फेंग शुई में घर के दरवाजों को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि घर के दरवाजों से ही सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। फेंग शुई के अनुसार दरवाजों के बीच कोई ऐसी चीज न रखें, जिससे दरवाजा पूरी तरह से न खुले। दरअसल माना जाता है कि घर का दरवाजा ऐसा होना चाहिए कि वह 90 डिग्री के एंगल पर खुले।

ये भी पढ़ें:Astro life style: इस ग्रह के कमजोर होने से होते हैं पेट के गंभीर रोग, इन उपायों से दूर होंगी परेशानियां

ये भी पढ़ें: माघ माह में जरूर करें ये काम, तिल-तिल कर नष्ट हो जाएंगे सारे पाप, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

टूटी-फूटी वस्तुओं को घर में न रखें
अपने घर में टूटी-फूटी वस्तुओं को न रखें। इन चीजों को रखने से जीवन में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है। आपके बनते कामों में रुकावट आने लगती है। ऐसी चीजें तनाव का कारण बनती हैं। इसलिए टूटी-फूटी चीजों को मरम्मत कराएं या बिना उपयोग वाली चीजें घर से बाहर कर दें। यही नहीं सूखे और मरे हुए पौधों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

खिड़कियों को रखें साफ
फेंग शुई में माना गया है कि घर के दरवाजों और खिड़कियों से पॉजिटीव एनर्जी मिलती है। खिड़कियों से घर में आने वाली रोशनी अपने साथ पॉजिटीविटी भी लाती है। फेंग शुई के मुताबिक घर की खिड़कियां गंदी होने से व्यक्ति गलत धारणाओं में फंस सकता है।

ये भी पढ़ें:आपका चेहरा खोल देता है आपके सारे राज, समुद्रशास्त्र के मुताबिक गोल चेहरे वाले होते हैं खुशमिजाज


ये भी पढ़ें:भीष्म पितामाह ने देह त्याग के लिए चुना था मकर संक्रांति का दिन, यहां जानें इस दिन के ऐतिहासिक और रोचक किस्से

ये भी पढ़ें:Makar Sankranti 2023 : महिलाएं और युवतियां अपनी राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा सौभाग्य