24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल का पहला दिन सैर-सपाटे के नाम

-पातालपानी में दिनभर में पहुंचे हजारों पर्यटक-हैरिटेज ट्रेन पैक हो कर हुई रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra shirsath

•

Updated: 2 Jan 2023, 12:40 AM IST

साल का पहला दिन सैर-सपाटे के नाम

साल का पहला दिन सैर-सपाटे के नाम

डॉ. आंबेडकर नगर (महू). साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक महू तहसील के पिकनिक स्पॉट पहुंचे। प्राकृतिक सौंदर्य और पहाडिय़ों के बीच बसे पातालपानी में सुबह से शाम तक 5 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। वहीं महू से कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन में पूरी तरह से पैक होकर रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दल भी मौजूद था।
नववर्ष की शुरुआत रविवार को शहरवासियों ने मंदिरों में दर्शन-वंदन के साथ की। सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही नए साल का जश्न मनाने लोग परिवार जनों और दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंचे। जिसके चलते जामगेट, सितला माता फॉल, चोरल नदी, पातालपानी, चोरल डेम, नखेरी डेम, कजलीगढ़ सहित सभी पिकनिक स्पॉट्स पर देर शाम तक पर्यटकों की भारी भीड़ रही। पातालपानी का झरना सूख चुका है। बावजूद नए साल पर यहां 5 से अधिक पर्यटक घूमने के लिए आए। कई परिवार यहां पिकनिक पार्टी मनाने पहुंचे थे, तो कई पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया।
प्रभु वंदना के साथ शुरूआत
इधर. शहर के चक्की वाले महादेव, सांई मंदिर, काली माता मंदिर, बालाजी मंदिर आदि जगहों पर भी सुबह से दर्शन-वंदना का सिलसिला चला। उधर, नव वर्ष पर लोग सैर-सपाटे पर भी निकले। जिसके चलते तहसीलभर के सभी पिकनिक स्पॉट्स गुलजार रहे। जहां परिवारजन व दोस्तों के साथ लोगों ने खूब इंजॉय किया। जामगेट के दोनों ओर वाहनों का मजमा लगा रहा और बड़ी संख्या में लोग जामगेट पर चढक़र सेल्फियां लेते नजर आए। चोरल नदी पर भी नववर्ष पर जमकर भीड़ लगी। नदी के बीच पत्थरों पर व नदी के बहते पानी के बीच पर्यटक सेल्फियां लेते नजर आए।
पुलिस बल लगाना पड़ा
इधर, मानपुर क्षेत्र के धार्मिक स्थल और पिकनिक स्पॉट्स शीतला माता फॉल, मां आशापूर्णा धाम, जानापाव, वाचू प्वाइंट और जाम दरवाजा पर भीड़ उमड़ी। लोगों ने देव दर्शन कर जमकर मस्ती की शनिवार सुबह से ही जानापाव और शीतला माता फॉल पर सैलानियों का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते भीड़ लगने लगी। जिस को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पैक होकर रवाना हुई हेरिटेज ट्रेन
रविवार और साल का पहला दिन होने के चलते हेरिटेज ट्रेन पैक हो कर रवाना हुई। ट्रेन के चार जनरल कोच और दो विस्टाडोम एसी कोच भी फुल रहे। पर्यटकों ने पातालापानी स्टेशन, पातालपानी पिकनिक स्पॉट, कालाकुंड में जमकर इंजाय किया। ट्रेन पर चढक़र सेल्फी ली। बता दे कि हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में शनिवार और रविवार को ही संचालित की जाएगी।
दिनभर लगाता रहा जाम
इधर, रविवार को बाइघाट और भेरूघाट पर दिनभर जाम लगता रहा। शाम के समय स्थिति यह थी कि वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। वहीं शाम को ही महू स्थित किशनगंज ब्रिज पर भी लंबा जाम लग गया। जिसे खोलने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।