3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुध पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसे क्यों कहा जा रहा है ‘ब्लड मून’

Chandra Grahan 2022: ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा जिस कारण इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 5 May 2022, 10:07 AM IST

chandra grahan, lunar eclipse 2022, chandra grahan 2022 date, chandra grahan may 2022, first lunar eclipse 2022, lunar eclipse may 2022, blood moon 2022,

बुध पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसे क्यों कहा जा रहा है 'ब्लड मून'

Lunar Eclipse Or Chandra Grahan 2022 Date: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लग रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा जिस कारण इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जा रहा है। दरअसल, पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब धरती की छाया में रहता है तो इसकी आभा लाल हो जाती है जिस कारण इसे ब्लड मून (लाल चांद) कहा जाता है।

कहां और कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण: साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पाएंगे। ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 08 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर होगी।

भारत में चंद्रग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं? जब चंद्र ग्रहण लगेगा तब भारत में सुबह हो रही होगी। इसलिए भारत में इसकी दृश्यता शून्य रहेगी। जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण अपने क्षेत्र में नंगी आंखों से नजर आ रहा हो। बता दें कि चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है और इसकी समाप्ति ग्रहण काल के समाप्त होने के साथ ही होती है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण? पृथ्वी निरंतर सूर्य के चारों तरफ परिक्रमा करती रहती है और चांद पृथ्वी के चक्कर काटता है। इस प्रक्रिया के दौरान कई बार पृथ्वी एक सीध में चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं। जिस कारण पृथ्वी से चंद्रमा का दिखना कुछ समय के लिए बंद हो जाता है। इसी खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: धन के मामलों में बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं इस राशि के लोग, शाही जिंदगी जीने के होते हैं शौकीन