22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / मेष से मीन तक जानिए किन 3 राशि वालों की जिंदगी में होता है ‘राजयोग’

मेष से मीन तक जानिए किन 3 राशि वालों की जिंदगी में होता है ‘राजयोग’

ज्योतिषशास्त्र में ऐसी 3 राशियों के बारे में बताया गया है जिसमें जन्मे जातक राजयोग लेकर पैदा होते हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 3 Mar 2022, 10:14 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac, jyotish shastra, mesh rashi, vrischika rashi, vrisabha rashi, Taurus zodiac, Scorpio zodiac,

मेष से मीन तक जानिए किन 3 राशि वालों की जिंदगी में होता है 'राजयोग'

'राजयोग' को ज्योतिषशास्त्र अनुसार शुभ योगों में से एक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये योग होता है वो लोग राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह दूसरे, तीसरे, छठे, आठवें और बारहवें घर में होते हैं ऐसा व्यक्ति महान राजयोग लेकर पैदा हुआ माना जाता है। इसके अलावा हम राशियों से भी जान सकते हैं कि किसकी जिंदगी में राजयोग होता है। यानी कि किन राशि वालों की जिंदगी में धन-दौलत, मान-सम्मान की कोई कमी नहीं होती। जानिए ऐसी ही 3 राशियों के लोगों के बारे में।

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों पर धन-दौलत के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव रहता है। शुक्र के कारण ये लोग लाइफ में खूब धन-दौलत हासिल करने में सफल रहते हैं। इन्हें तमाम भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। ये लग्जरी जीवन जीने के शौकीन होते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। जिस वजह से इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। ये करियर में भी बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान और मेहनती किस्मत के होते हैं। ये दोनों ही गुण सफल होने के लिए जरूरी होते हैं। इन्हें भाग्य का भी खूब साथ मिलता है। इनकी लाइफ में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इस राशि के अधिकतर लोग कड़ी मेहनत से धनवान बन जाते हैं। इनकी जिंदगी में राजयोग होता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग बुद्धिमान, मेहनती और कर्मशील होते हैं। साथ ही इनकी किस्मत भी काफी अच्छी होती है। जिस कारण ये हर काम में सफलता हासिल करते हैं। ये अगर ठान लें तो लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इनके अंदर हमेशा एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। ये जल्दी से थका हुआ महसूस नहीं करते। ये कई घंटों तक लगातार काम कर सकते हैं। इनकी लाइफ में राजयोग होता है।
यह भी पढ़ें: शनि इन राशियों की जिंदगी में तहलका मचाने के लिए हैं तैयार, जल्द शुरू होगी शनि की दशा