शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो किसी के जीवन में खुशियां लेकर आता है तो किसी के जीवन में परेशानियां। 2022 की बात करें तो इस साल शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। खास बात ये है कि शनि इस साल एक नहीं बल्कि दो बार राशि बदलेगा। शनि की इस चाल से 4 राशियों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ज्योतिष की मानें तो इन राशि वालों की जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।