18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 मार्च से 8 अप्रैल तक मीन राशि में बना रहेगा ‘बुधादित्य योग’, 3 राशि वाले होंगे मालामाल

24 मार्च दिन बृहस्पतिवार को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दौरान बुध मीन राशि में प्रवेश कर जायेगा जहां उसकी युति सूर्य देव से होगी। जानिए इस युति का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
budh rashi parivartan, budhaditya yoga, budh transit 2022, mercury transit 2022, budh gochar 2022,

24 मार्च से 8 अप्रैल तक मीन राशि में बना रहेगा 'बुधादित्य योग', 3 राशि वाले होंगे मालामाल

बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जहां ये 8 अप्रैल तक रहेगा। सूर्य देव पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी सूर्य और बुध की किसी राशि में युति होती है तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद ही शुभ फलदायी माना जाता है। मीन राशि में पूरे 15 दिनों तक ये योग बना रहेगा। जानिए इस योग से किन 3 राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे।

बुध ग्रह 24 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेगा। बुध इस राशि में नीच की स्थिति में होता है। इस दौरान लोगों के कौशल का विकास हो सकता है। ये गोचर कुछ जातकों को सफलता प्रदान करने का काम करेगा। वहीं कुछ जातकों के लिए ये गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। बुध मीन राशि में प्रवेश करके सूर्य देव के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करेगा।

वृषभ राशि: 15 दिन की ये अवधि आपके लिए काफी शानदार होने वाली है। खासतौर से इस दौरान आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी बुद्धि का विकास होगा और आप कई क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने में सफल रहेंगे। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप जमकर पैसा कमाते नजर आएंगे। आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा।

मिथुन राशि: आपको पेशेवर जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के आपको कई विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। धन की बचत कर सकेंगे। इस दौरान करियर में आने वाली हर चुनौतियों का आप डटकर सामना कर सकेंगे। इस दौरान आपको ढेरों नए असाइनमेंट प्राप्त होने की संभावना है।

तुला राशि: इस अवधि में आप लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। रूके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। अप्रत्याशित स्त्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। अगर किसी जरूरी काम के चलते आपको लोन की जरूरत है तो वो आपको आसानी से हासिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने में इन 2 राशि वालों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं होगी धन की कमी