गणेशोत्सव के लिए कोई भी प्रतिमा गुरु पुष्य या रवि पुष्य में बनाएं। इसके साथ आइए जानते हैं किस पदार्थ से बनी प्रतिमा से क्या लाभ होता है। शास्त्रों के अनुसार श्री गणेश जी के चार मुख्य वर्ण होते हैं। जिसमें सामान्यतः सिंदूर वर्ण के गणेशजी पूजे जाते हैं। ये हैं चार वर्ण श्वेत वर्ण, पीत वर्ण, नील वर्ण तथा सिन्दूर वर्ण।