शिव जी श्री गणेश के पिता हैं इस बात को सभी बखूबी जानते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की गणेश जी के एक और पित हैं। जी हां आपको यह बता दें की गणेश जी जब एक बार देवराज इंद्र और सभी देवी, देवता सिंदूरा नाम के दैत्य के अत्याचारों से परेशान थे उस समय सभी देवता ब्रह्मा जी के पास अपना दुख लेकर गए और अपनी ससस्या सुनाई। तब ब्रह्मा जी ने उन्हें गणपति जी के पास जाने को कहा उसके बाद सभी देवता गणपति जी के पास गए और उनसे प्रार्थना करते हुए बोले कि उन्हें दैत्य सिंदूरा के अत्याचारों से मुक्ति दिलाएं। सभी देवताओं और ऋषियों की प्रार्थना सुनने के बाद उन्होंने माता पार्वती के घर गजानन के रुप में अवतार लिया। वहीं जिस समय गजानन ने अवतार लिया था उसी समय राजा वरेण्य की पत्नी पुष्पिका के घर भी एक बालक ने जन्म लिया था।