6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन तीन राशियों पर बरसती है गणेश जी की कृपा, इसीलिए दौड़ता है इनका दिमाग

पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक वे भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 21, 2023

in_teen_rashiyon_ke_logon_se_ganesh_ji_hamesha_rehte_hain_khush.jpg

सनातन धर्म में किसी भी काम से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता मिलती है। विघ्नहर्ता आपके सारे विघ्न हर कर आपको सफलता के मार्ग की ओर ले जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है, इन सभी 12 राशियों पर विघ्नहर्ता मेहरबान होते हैं, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गणेश जी की कृपा से बिन मांगे ही सबकुछ मिलता चला जाता है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक वे भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं...

ये भी पढ़ें:Holi 2023 : जानें कब है होली 2023, जरूर पढ़ें ये रोचक फैक्ट्स

ये भी पढ़ें:Vastu Tips for Home: घर के मुख्य द्वार पर कब लगाएं गणेश जी की प्रतिमा, ऐसे लगाने से मिलते हैं शुभ परिणाम

मेष राशि पर होती है खास कृपा
जिन लोगों की राशि मेष है, उन लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि इसीलिए इस राशि के लोग हर काम में निपुण और बुद्धिमान होते हैं। उन्हें हर काम सफलता मिलती है। इसके गणेश जी की कृपा ही है कि इन लोगों में कभी भी आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखेगी। इसलिए मेष राशि के लोगों को नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: shanivar ke upay : शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम, ऐसे लोगों से रुष्ट हो जाते हैं शनिदेव

ये भी पढ़ें:Numerology Tips: मूलांक 3 : बृहस्पति बनाते हैं आपके बिगड़े काम, हमेशा बनाए रखते हैं अपना आशीर्वाद

मिथुन राशि को मिलती है तेज बुद्धि
मिथुन राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि इसीलिए इस राशि के लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। मिथुन राशि के लोग पढ़ाई लिखाई में बहुत तेज होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें अधिक सफलता मिलती है। मिथुन राशि के लोगों से जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। स्वभाव से काफी दयालु होते हैं। इन्हें भी रोज गणेश पूजन करना चाहिए।

मकर राशि को बनाते हैं विश्वसनीय
भगवान गणेश मकर राशि के लोगों पर भी बहुत कृपा बरसाते हैं। गणेश जी के आशीर्वाद से ही ये लोग कड़ी मेहनत करके हर काम में सफलता पाते हैं। मकर राशि लोगों पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। गणेश जी की कृपा से ही ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। इन्हें नियमित रूप से भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:चाणक्य नीति में बताए गए हैं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के तरीके, पैसों का ऐसा उपयोग बनाता है धनवान

ये भी पढ़ें: त्रेता युग में मिलता है इस शनि पर्वत का उल्लेख, यहां है सबसे प्राचीन शनिदेव का मंदिर