30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल में सुख-समृद्धि लाती हैं इन राशियों की लड़कियां, किस्मत होती है बेहद ऊंची

आज यहां हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Jul 2022, 9:11 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac, aries zodiac, kark rashi, vrish rashi, lucky girls for in laws,

ससुराल में सुख-समृद्धि लाती हैं इन राशियों की लड़कियां, किस्मत होती है बेहद ऊंची

Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी जन्म राशि बेहद खास मानी जाती है। क्योंकि इससे व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है। कुल 12 राशियां होती हैं और हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक राशि में हुआ होता है। आज यहां हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं। कहते हैं जहां इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियां भाग्य की तेज होती हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये हमेशा आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होती हैं। ससुराल पक्ष के लिए ये बेहद लकी मानी जाती हैं। इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते ही वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां घर परिवार वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये किस्मत की तेज होती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ इनसें जुड़े लोगों को भी मिलता है। कहते हैं ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। ये मेहनती होती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

तुला राशि: इस राशि की लड़कियां घर-परिवार वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल तुरंत जीत लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। कहते हैं ससुराल में इनके शुभ कदम पड़ते ही वहां खुशहाली और समृद्ध आ जाती है।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन नामाक्षर वाले लड़के होते हैं बड़े दिलवाले, अपनी पत्नी को बनाकर रखते हैं रानी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)