28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊंचे भाग्य वाली होती हैं ऐसी लड़कियां जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू

नाम ज्योतिष अनुसार इन 4 नाम की लड़कियों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 Aug 2022, 10:54 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, jyotish shastra,

ऊंचे भाग्य वाली होती हैं ऐसी लड़कियां जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू

Name Astrology: नाम ज्योतिष में नाम के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ऊंचे भाग्य वाली मानी जाती हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। इन्हें किस्मत से सबकुछ हासिल होता है। ये हर जगह अपना परचम लहराती हैं। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो साहसी, निडर, बुद्धिमान और ईमानदार होती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये लाइफ में जो कुछ चाहती हैं उसे हासिल करके ही दम लेती हैं। पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनसें जुड़े लोगों को खूब मिलता है।

जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है उनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों की किस्मत चमका देती हैं।

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये ऊंचे भाग्य वाली होती हैं। जहां जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। जो काम हाथ में लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं।

जिन लड़कियों का नाम M अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये मेहनती होती हैं और मेहनत के दम पर लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इन्हें भाग्य का हमेशा साथ मिलता है। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: सूर्य को इन उपायों से करें मजबूत, सरकारी नौकरी या उच्च पद प्राप्ति की इच्छा होगी पूरी