28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन नाम वाली लड़कियां पाती हैं मां लक्ष्मी की कृपा, घर में लाती हैं खुशहाली और समृद्धि

Name Astrology: आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों के बारे में जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Jun 2022, 10:48 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky people names, lucky boys names, lucky names, lucky hindu names,

इन नाम वाली लड़कियां पाती हैं मां लक्ष्मी की कृपा, घर में लाती हैं खुशहाली और समृद्धि

नाम का हमारी लाइफ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के हिसाब से रखा जाता है। कहते हैं जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। जो हमारे भाग्य को मजबूती देते हैं। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों के बारे में जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। कहा जाता है कि ये लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है।

B अक्षर की नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी बोली काफी आकर्षक होती है। ये जिस घर में जाती हैं वहां धन-धान्य के ढेर लगा देती हैं। इन पर मां लक्ष्मी सदैव ही मेहरबान रहती हैं।

K अक्षर की नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। लाइफ में जो कुछ करती हैं अपने दम पर करती हैं। भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली होती हैं। कहते हैं ये अपने पति की किस्मत बदल देती हैं। ये जहां जाती हैं वहां खुशहाली खुद ब खुद आ जाती है।

S अक्षर की नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। इनका स्वभाव काफी सरल होता है। जिससे कोई भी इनकी तरफ खींचा चला आता है। ये साफ दिल होती हैं। जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। घर परिवार को धन-धान्य से भर देती हैं।
यह भी पढें: शार्प माइंड के होते हैं इन राशियों के लोग, अपनी तेज बुद्धि के बल पर ऊंचा मुकाम कर लेते हैं हासिल

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)