8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में ऐसा करते दिखे गिलहरी तो समझ लें, आपको जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

घर में ऐसा करते दिखे गिलहरी तो समझ लें, आपको जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Mar 07, 2020

 घर में ऐसा करते दिखे गिलहरी तो समझ लें, आपको जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

,,

हमारे जीवन में कभी-कभी हमारे आसपास ऐसी घटनाएं होती है जिनसे हम बहुत ही आसानी से उन संकेतों के बारे में जान सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार कई बार जानवर भी हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिनसे हम अपने साथ अच्छे या बुरे होने का अंदेशा लगा सकते हैं। इस बातों का कोई प्रमाणित आधार तो नहीं है लेकिन धारणाओं के आधार पर लोग इन्हें मानते हैं और विश्वास भी करते हैं। तो आइए जानते हैं जानवरों के किस संकेत का होता है क्या मतलब....

पढ़े ये खबर- शनिवार के दिन हनुमान जी को जरुर चढ़ाएंगे ये चीज, रुके हुआ हर काम हो जाएगा पूरा

1. गिद्दड़

गिद्दड़ की आवाज कभी अगर आपको गिद्दड़ की रोने की आवाज सुनते हैं तो इसका संकेत हैं आपके परिवार मैं किसी की मिर्त्यु होने वाली हैं या कोई दुर्घटना होने वाली हैं अगर ऐसा 3 दिन तक लगतार हो तो अनहोनी होना संभव हैं।

2. कुत्‍ता

अगर रात के समय कुत्ता चांद की तरफ देखकर रोता है तो समझ जाना चाहिए की कुछ गतल होने वाला है। आपको बता दें की ऊपरी साया यह कोई बुरी आत्मा सिर्फ कुत्ते को ही दिखाई देती हैं।

3. चूहा

गणेशजी का वाहन होने के कारण कई लोग चूहों को मारते या भगाते नहीं हैं। लेकिन आपको बता दें की भूरे रंग के चूहे अपने साथ बेडलक लेकर आते हैं। यदि ये दिखाई दे तो समझ लें आपके साथ कुथ बुरा होने वाला है।

4. बिल्‍ली

शास्त्रों के अनुसार बिल्लियों के पास छठीं इंद्री होती है जिसके कारण उन्हें कोई भी आने वाली विपत्ति का पता लग जाता है। तो यदि बिल्‍ली आपके घर को छोड़कर जाने लगे तो समझ लें की आप पर जल्दी कोई बड़ी समस्या आ सकती है।

5. घोड़ा

शास्त्रों के अनुसार घोड़ा शुभता का प्रती‍क होता है। लेकिन कहा जाता है की आपको घोड़ा दिखा और आपने सबसे पहले घोड़े की पूंछ देखी तो यह अशुभ माना जाता है। घोड़े की पूंछ देखना मतलब असफलता दर्शाता है। वहीं घोड़े के मस्‍तक पर नजर पड़ना शुभ होता है यानी यह आपकी तरक्की को दर्शाता है।

6. गिलहरी

गिलहरी का घर में आना शुभ माना जाता है। कहा जाता है की जब गिलहरी घर में इधर उधर फुदकती है तो इसका मतलब सौभाग्य से होता है। अगर आपके घर में अभी तक बच्‍चे की किलकारियां नहीं गूंजी हैं और गिलहरी आपके अंगने में आई है तो यह आपको जल्द ही खुशखबरी का संकेत देती है।