10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन में मिला 300 करोड़ का सहयोग: शिक्षा मंत्री दिलावर

राजस्थान के शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को कहा कि देश भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राजस्थान को अग्रणी बनाने का हम प्रयास कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Krishna Das Parth

•

Updated: 21 Nov 2024, 8:22 PM IST

Got Rs 300 crore assistance in three days: Education Minister Dilawar

Got Rs 300 crore assistance in three days: Education Minister Dilawar

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राजस्थान को अग्रणी बनाने का प्रयास

-हर बच्चे को पढऩे की व्यवस्था करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
कोलकाता. राजस्थान के शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को कहा कि देश भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राजस्थान को अग्रणी बनाने का हम प्रयास कर रहे हैं। यह सही है कि सभी बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा राजस्थान सरकार का है लेकिन, केवल पढ़ाना या शिक्षा उपलब्ध कराना ही प्रयाप्त नहीं है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बच्चों में संस्कार पैदा करने की भी जरूरत है। यह काम कोई सरकार अकेले नहीं कर सकती। इसलिए हम देशभर के प्रवासी राजस्थानियों से इस नेक काम में योगदान करने के लिए देश के विभिन्न शहरों में जाकर अपील कर रहे हैं। उसी क्रम में वे तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता आए। यहां के प्रवासी राजस्थानी उद्योगपतियों से उन्हें सहयोग मिला, उससे उनका उत्साह काफी बढ़ गया। उन्हें तीन दिन में 300 करोड़ से ज्यादा का सहयोग मिल चुका है। वे अपने इस अभियान को जारी रखेंगे। उन्हें उम्मीद है कि वे अपने सपने के साकर करने में सक्षम होंगे। वे बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स में स्टार 21 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का विषय था- रोल ऑफ स्पिरिचुअलिटी इन एजुकेशन।

--
भामाशाहों के धन का नहीं होगा दुरुपयोग

  • दिलावर ने कहा कि आज पुत्र अपने मां-बाप की हत्या कर देता है। मां भी पुत्र को मार डालती है। यह सब गलत संस्कार के कारण हो रहा है। हम एक अच्छा संस्कार बच्चों में लाना चाहते हैं। इसलिए प्रवासी राजस्थानियों से अपील कर रहे हैं कि वे हमें पैसे न दें। वे राजस्थान आएं। उन्हें लगता है कि अमुक स्कूल का कायाकल्प कर सकते हैं, तो वे करें। उनके ही निर्देशन पर सारा कार्य होगा। शिक्षा के स्तर के साथ ही वे स्कूल भवन, फर्नीचर, खेल मैदान सभी में सुधार लाना चाहते हैं। एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहते हैं जहां से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। हम यह वचन देना चाहते हैं कि बंगाल के भामाशाहों के धन का दुरुपयोग नहीं होगा। हर जिले और कस्बों में स्कूल बनने के साथ ही वे सरकारी स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे। एक भी पद रिक्त नहीं रहेगा। बाद में सभी स्कूलों को पीएम श्री योजना से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा के साथ आध्यात्म को जोडऩे पर जोर
दिलावर ने कहा कि स्टार 21 के प्रतिनिधि व युवा उद्यमी इंद्रराजमल भूतोडिय़ा और बंगाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके जेआईएस के हरजीत सिंह ने उत्साहपूर्ण योगदान देने का आश्वासन दिया है। इंद्रराजमल ने शिक्षा में आध्यात्मिकता की भूमिका पर अपने विचार को रखते हुए कहा कि शिक्षा में आध्यात्म को जोडऩे से बच्चों में अच्छे संस्कार पनपेंगेे। वे अपील करेंगे कि राजस्थान सरकार शिक्षा के साथ आध्यात्म को जोडऩे का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मंत्री दिलावर के इस अभियान से वे काफी प्रभावित हैं। सीएस शारडा, हरजीत सिंह, अमित अरोड़ा, ललित भूतोडिय़ा समेत कई सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।