
Guru will change home after 12 years
देव गुरु माने जाने वाले ग्रह बृहस्पति मंगलवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा। इससे सामाजिक व राजनीतिक व आर्थिक प्रभाव दिखेंगे, लेकिन ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के मुताबिक अच्छी बात यह है कि इसका प्रभाव जातकों के लिए अच्छा ही होगा। ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच ने बताया कि गुरु ग्रह बृहस्पति मंगलवार सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर कन्या राशि का घर छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बह 12 बरस के बाद यह तुला राशि में प्रवेश कर रहा है और अब 13 महीने इसी राशि में रहेगा।
एेसे दिखाएगा असर
ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के मुताबिक तुला शुक्र ग्रह की राशि है, लेकिन शुक्र और बृहस्पति शत्रु है। हालांकि दोनों ग्रह गुरु व शुक्र दोनों गुरु पद धारण करने के कारण अपने जातकों का भला करने में जुटे रहते हैं। दोनों गुरु ग्रहों का मिलन शौक्षणिक जगत के लिए सबसे अच्छा अवसर है। इसलिए शिक्षा नगरी कोटा के लिए यह खास हो सकता है। कोटा सफलता के नए पायदान पर चढ़ेगा। इसके साथ ही यह परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से भी अच्छा माना जा रहा है। देश में ज्ञान-विज्ञान में विकास कराएगा। अन्य प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।
बढ़ सकती है महंगाई
ज्योतिषविद अजहर हाशमी के अनुसार चूंकि दोनों गुरु पद पर हैं, इसके चलते ये दोनों विरोधी होने के बावजूद समभाव दर्शाएंगे। व्यापार में दाल-दलहन के भावों में उतार-चढ़ाव रहेगा। शक्कर के भाव पहले बढ़ेंगे, फिर घटेंगे, सोना चांदी में भी तेजी मंदी देखने को मिल सकती है। अगले बरस मानसून अच्छा रहने की उम्मीद भी की जा सकती है।
राशियों पर ऐसे पड़ेगा असर
हाशमी के अनुसार राशिगत प्रभाव कुछ इस तरह रहने की संभावना हैः-
मेष- प्रतियोगिता, नौकरी व शिक्षा, विवाह व मुकदमे में सफलता।
वृषभ- अधिक परिश्रम करवाएगा। खर्च ज्यादा, लेकिन आय बढ़ेगी।
मिथुन- शुभफलदायक, पांचवां गुरु आर्थिक समृद्धि देगा।
कर्क- सफलता लेकिन संघर्ष से। पदोन्नति व आर्थिक उन्नति के योग।
सिंह- संतान को सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन आएगा।
कन्या- धन सम्पदा, प्रतिष्ठा में इजाफा। पदोन्नति, नौकरी लग सकती है, स्वास्थ्य दृष्टि से भी ठीक।
तुला- संघर्ष करवाएगा, लेकिन विजेता बनाएगा। गुड़ चना गाय को खिलाएं।
वृश्चिक- तनाव देगा, लेकिन समाधान भी कराएगा। आर्थिक दृष्टि से बेहतर।
धनु- लाभ दिलाएगा। समृद्धि के साथ अहंकार भी देगा।
मकर- आगमन शुभ, विदेश यात्रा योग।
कुंभ- पदोन्नति के योग भी।
मीन- चांदी के पाये से आगमन, श्रेष्ठ।
Published on:
12 Sept 2017 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
