
गुरुवार का दिन बृहस्पति और भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। कई लोग इस दिन पूजा पाठ करते हैं कुछ लोग व्रत रखते हैं और कुछ गुरुवार के दिन विशेष तरह के उपाय करते हैं। मनोकामनाओं के अनुसार ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय हैं जो कि गुरुवार के दिन करने से जातक की सभी इच्छाएं पूरी देता है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार क्या करें उपाय...
मेष राशिः
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण करें और माथे पर चंदन का तिलक लगायें। आपकी सभी मनोकामनायें पूरी हो जायेगी।
वृषभ राशिः
अपनी मनोकामना पूरी करने के लिये वृषभ राशि के जातक नौ गरीब कन्याओं को गुरुवार के दिन भोजन करायें, लाभ होगा।
मिथुन राशिः
इस राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान शिव का ध्यान करें, सभी मनोकामनायें जल्द पूरी होगी।
कर्क राशिः
कर्क राशि वाले जातक गुरुवार के दिन अपनी मनोकामना बोलकर दूध में शहद डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, जल्द कामना पूरी होगी।
सिंह राशिः
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं, माथे पर लाल तिलक लगाएं, लाल रुमाल अपने पास रखें। जल्द मनोकामना पूरी होगी।
कन्या राशिः
अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिये कन्या राशि के जातक गुरुवार के दिन अपनी मां या फिर बहन को कोई गिफ्ट दें, लाभ प्राप्त होगा।
तुला राशिः
तुला राशि वाले जातक गुरुवार के दिन पक्षियों को साबूत उड़द और मूंग की दाल खिलाएं और अपनी मनोकामना कहें। जल्द ही पूरी होगी।
वृश्चिक राशिः
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन सूर्य नमस्कार करें और मां लक्ष्मी की आराधना करें, जल्द मनोकामना पूरी।
धनु राशिः
इस राशि वाले जातक एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखें और थोड़ी जायफल लें। इसके बाद जायफल और मनोकामना एक साथ कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में रख दें।
मकर राशिः
मकर राशि वाले जातक गुरुवार के दिन किसी को धन उधार न दें, वरना आपको पैसा वापस नहीं मिलेगा।
कुंभ राशिः
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन काली उड़द शनि मंदिर में चढ़ाएं, आपकी सभी इच्छायें जल्द पूरी होगी।
मीन राशिः
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन गरीब महिलाओं को कुछ वस्त्र दान करें, अच्छा माना जाता है।
Updated on:
02 Dec 2019 04:22 pm
Published on:
02 Dec 2019 03:58 pm
