30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे की गिरफ्त में हरियाणा: झज्जर में 500 पहुंचा एक्यूआइ, पांचवीं तक के स्कूल बंद

हिसार

•

image

Deependra Singh

•

Updated: 18 Nov 2024, 6:12 PM IST

-हिसार में पांच वाहन भिड़े
हिसार. हरियाणा में कोहरे और स्मॉग का असर सुबह से देखने को मिल रहा है। रविवार रात से छाया स्मॉग और कोहरा सुबह तक जारी रहा। झज्जर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 पहुंच गया है। जिसके चलते डीसी ने कक्षा पांचवी तक के सभी स्कूलों में 23 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने ने सोमवार को यह आदेश जारी किए। स्कूल ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे। वहीं हिसार में सोमवार सुबह स्मॉग के कारण बरवाला रोड पर कई हादसे हुए। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव गैबीपुर के पास स्मॉग के कारण 5 वाहन आपस में टकरा गए।
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस के अगले हिस्से में एक कार टकरा गई। जिसके चार उसके पीछे चल रहे तीन अन्य वाहन एक दूसरे से टकरा गए। वाहन टकराने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। वाहनों की गति कम होने के कारण बचाव रहा।
दूसरी ओर हिसार भूना रूट पर रोडवेज की बस में कुछ युवक खिडक़ी में लटके हुए थे। छात्रों की संख्या अधिक होने के चलते दो छात्र बस से गिर गए। दोनों को हल्की चोट लगी हैं।
स्मॉग के कारण लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। सुबह से समय झज्जर का एक्यूआई 200 दर्ज किया गया। वहीं ठण्ड का असर भी शुरू हो गया हैं। लोगों ने स्वेटर डालने शुरू कर दिए हैं। झज्जर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।