जीवन में अमीर बनने व धन कमाने की चाह हर किसी की होती है, मानव जीवन में धन भौतिक जरूरतों को ही पूरा नहीं करता अपितु समाज में मान-सम्मान भी दिलाता है । जीवन में सुख-दुःख तो आते ही रहते है, दुःख के समय में यदि आर्थिक संकट भी आ जाये तो दुखों से संघर्ष करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, मानव जीवन में धन का महत्व इतना अधिक है कि बिना धन के सगे-संबधी भी साथ छोड़ देते हैं, धन अर्जित करना सभी के भाग्य में नहीं होता, तंत्र में अनेक ऐसे टोटके बतायें गये है जिनका उपयोग कर कोई भी अमीर बन सकता हैं । यूं तो टोने-टोटके शब्द नकारात्मक भाव मन में लाते हैं लेकिन वास्तव में सदियों से चली आ रही भारतीय परंपरा में कुछ ऐसे भी टोटके हैं जिनके माध्यम से कोई भी धनवान बन सकता हैं ।