
gajanan ganpati ke uyap
इस बार 5 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ ही गणेश उत्सव की समाप्ति होगी। ज्योतिष और तंत्र के अनुसार यदि गणेश स्थापना के दिन से लेकर गणेश विसर्जन करने तक के बीच कुछ आसान से उपाय करके आप सभी दिक्कतों से मुक्त हो सकते हैं। इन उपायों के अनुसार आप अपनी नाम (राशि) का उपाय कर गजानन गणपति को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ उपाय
मेष राशि
11 दूर्वा (दूब) को हल्दी मिश्रित जल में डालकर गणपति को चढ़ाएं तथा एक भोजपत्र पर भी दुर्वा से 108 बार "ॐ गं गणपतये नम:" मंत्र लिखें। इससे बड़े से बड़ा विध्न भी टल जाता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को गणेशजी को सफेद फूल पर इत्र लगाकर नौ दूर्वा के साथ अर्पण करना चाहिए, साथ ही उन्हें सफेद लड्डू का भी भोग लगाना चाहिए। पूजा करते समय "ॐ गं ॐ गं" मंत्र का 108 बार जप करने से आपको हर कदम पर सफलता मिलने लगेगी।
मिथुन राशि
इस राशि वालों को दूर्वा की माला बनाकर "ॐ श्री गं गणाधिपतये नम:" मंत्र का 108 बार उच्चारण करके गणपति को चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही गणपति को नैवैद्य के रूप में गुड़ का भोग लगाएं।
कर्क राशि
इन राशि वालों को गणेशजी को सफेद आंकड़े के फूलों की माला बनाकर उस पर दूर्वा की जड़ बांधकर अर्पित करनी चाहिए और "ॐ श्री श्वेतार्क देवाय नम:" मंत्र का गणेशजी के सामने बैठकर 108 बाप जप करना चाहिए। इससे प्रत्येक मनोकामना पूरी होती है।
सिंह राशि
इन लोगों को गुड़ की 11 गोलियां बनाकर तथा साथ में 108 दूर्वा कुंकुम में रंग कर गणेशजी को अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय से उनका सोया भाग्य भी जाग उठेगा और दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी।
कन्या राशि
इन राशि वालों को हरी मूंग के 108 दाने गणेशजी की प्रतिमा पर चढ़ाने चाहिए। इसके बाद वहीं बैठकर "श्री वक्रतुंडाय नम:" मंत्र का 108 बार जप करें। साथ ही गणपति मंदिर में हरे मूंग व गुड़ का दान भी करें। इससे आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहीं पूरा होगा।
तुला राशि
इन राशि वालों को गणपति स्रोत का पाठ करना चाहिए। साथ ही सवाया (यथा सवा सौ ग्राम) की मात्रा में गणेशजी को भोग लगाएं, सवा किलो लड्डू चढ़ाएं इससे आप पर आने वाला हर संकट टल जाएगा और मनचाही इच्छापूर्ति होगी।
वृश्चिक राशि
इन्हें 108 चावल के दाने लाल रंग में रंग कर गणेशजी को चढ़ाने चाहिए। ध्यान रहें कि चावल टूटे-फूटे न हो, इसके बाद वहीं बैठकर "श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम:" का 108 बार जप करें। इससे आपके सब बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों को हल्दी की पांच गाठें गणेशजी को "श्री गणाधिपतये नम:" का जप करते हुए चढ़ाएं। तथा 108 दूर्वा को गीली हल्दी लगाकर अर्पित करें। इससे आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे।
मकर राशि
जिन लोगों की राशि मकर हैं, उन्हें लाल रंग के फूल तथा दूर्वा गणेशजी को "श्री गणेशाय नम:" मंत्र का जप करते हुए अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही गणपति अर्थवशीर्ष का भी पाठ करते रहें। जल्दी ही सफलता मिलती है।
कुंभ राशि
इन्हें गजानन गणपति को सिंदूर का तिलक लगाकर उस पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। गणेशजी को "ऊँ गं गणपतयै नम:" बोलते हुए 108 बार दूर्वा अर्पित करें और हाथी को गुड़ रोटी खिलाएं। इससे सभी कार्य पूरे होंगे।
मीन राशि
इस राशि के लोगों को हल्दी की जड़ पर आठ बार "ॐ गं गं गं गं गं श्री गजाय नम:" मंत्र लिखकर गणेशजी के मस्तिष्क पर अर्पित करें। साथ ही पीले रंग के धागे में पीले पुष्प व दूर्वा की माला बनाकर गणेशजी को अर्पित करें। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।
Published on:
02 Sept 2017 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
