30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुत लकी होते हैं इन तारीखों में जन्मे बच्चे, परिवार में आने लगती हैं खुशियां, बढ़ती है सुख-समृद्धि

पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि इन तारीखों में जन्मे बच्चे कैसे होत हैं खास?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 27 Jan 2023, 4:58 PM IST

lucky_babies.jpg

न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक कुछ खास तारीखों में जन्मे बच्चे बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इन तारीखों में जन्मे लोग ना केवल अपने जीवन में खूब सफलता पाते हैं, बल्कि अपने परिवार के लिए भी बहुत लकी साबित होते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक ये नंबर हैं मूलांक 1 और मूलांक 7 के लोग। तो अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 28, 19 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा। वहीं यदि आपका बच्चा किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मा है, तो उसका मूलांक 7 होगा। पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि इन तारीखों में जन्मे बच्चे कैसे होत हैं खास?

ये भी पढ़ें: Numerology tips : किस्मत के धनी होते हैं मूलांक 7 वाले लोग, लेकिन प्रेम के मामले में भाग्य नहीं देता साथ

ये भी पढ़ें: Jainism vrat tyohar : जानें कब है रोहिणी व्रत, फाल्गुन अष्टह्निका पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा

ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के मुताबिक ये संकेत बता देते हैं आने वाले हैं अच्छे दिन

मूलांक 1 वाले बच्चे पढ़ाई में होते हैं बहुत तेज
मूलांक 1 यानी कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे बच्चे पढऩे में बहुत तेज होते हैं। ये बचपन से ही पढ़ाई में टॉप करते हैं और अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। आगे जाकर ये बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और शानदार कॅरियर बनाते हैं। ये राजनीति, सिविल सर्विस, रक्षा जैसे क्षेत्रों में जाते हैं। इसके अलावा भी ये बच्चे जिस भी क्षेत्र में जाएं खूब नाम और पैसा कमाते हैं। ये बच्चे कम उम्र में ही लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें:दिल से सच्चे, दृढ़निश्चय होते हैं वृषभ राशि के लोग, यहां जानें किन क्षेत्रों में बनाना चाहिए कॅरियर

ये भी पढ़ें: वास्तुकला के अद्भुत नमूने हैं कन्याकुमारी के ये तीर्थ मंदिर, जानें क्यों हैं दुनिया भर में मशहूर

ये भी पढ़ें:Vastu Tips to career : चांदी का हाथी घर में लाता है सौभाग्य, दिलाता है मान-सम्मान

परिवार की किस्मत बदलने वाले होते हैं 7 तारीख को जन्मे बच्चे
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीखों में जन्मे बच्चे अपनी पैदाइश के बाद से ही परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं। ये बच्चे कोमल स्वभाव के कारण परिवार में सभी का खूब प्यार भी पाते हैं। नंबर 7 को ज्योतिष में बेहद लकी और महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं अंक ज्योतिष में भी 7 नंबर या मूलांक 7 के जातकों को बहुत लकी माना गया है। मूलांक 7 के लोग पैदाइशी लकी होते हैं। इनके पैदा होते ही परिवार का भाग्य चमक जाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बदल जाती है। ये सूर्य के प्रभाव से खूब आत्मविश्वासी, निडर और साहसी होते हैं। यदि व्यापार, राजनीति में जाएं तो खूब धनवान बनते हैं और नाम भी कमाते हैं।