1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी में पाना चाहते हैं प्रमोशन, तो आजमा सकते हैं ज्योतिष के ये सरल उपाय

Naukri Ke Upay: माना जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों को करने से व्यक्ति को शीघ्र ही नौकरी में पदोन्नति मिल जाती है और सैलरी में भी अच्छी ग्रोथ होने के आसार रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 Jan 2022, 11:24 AM IST

increment_in_job.jpg

नौकरी में पाना चाहते हैं प्रमोशन, तो आजमा सकते हैं ज्योतिष के ये सरल उपाय

Astrology Tips To Get Promotion: सालभर नौकरी में कड़ी मेहनत करने के बाद हर व्यक्ति को अच्छे प्रमोशन की चाह रहती है। सैलरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिलने से व्यक्ति खुश होता है अपने काम को और भी अधिक बेहतर करने की कोशिश करता है। जिससे अगला प्रमोशन उसे इससे भी कई गुना अधिक मिले। लेकिन कई बार व्यक्ति को उसकी मेहनत का फल नहीं मिल पाता। उसके प्रोमशन में किसी न किसी तरह की बाधाएं आती रहती हैं। वैदिक ज्योतिष में इन्हीं बाधाओं को दूर करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप नौकरी में तरक्की हासिल कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।

नौकरी में प्रमोशन के सरल उपाय:
-यदि जातक की कुंडली में लगभग सभी ग्रह पीड़ित हैं तो ऐसे में नौकरी में परेशानी आती है। इसके उपचार के
लिए घर पर नवग्रह हवन या मंदिर में नवग्रह अभिषेक करवाना चाहिए।
-उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र या सूर्य मंत्र का जप करें। ऐसा करने से कार्य स्थल पर आपको
अपने वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलने में मदद मिलेगी।
-शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्र का जप करें ऐसा करने से
प्रोफेशनल लाइफ में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
-व्यापार वृद्धि यंत्र को अपने कार्य स्थल या ऑफिस में स्थापित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुधरने लगती
है।
-फेंग शुई के सिद्धांतों के अनुसार उत्तरी दिशा करियर लाइफ में वृद्धि से संबंधित होती है। इस दिशा में पानी का
कंटेनर, फुव्वारा या एक्वेरियम रखें। साथ ही उत्तर दिशा की दीवार पर नीला या काला चित्र जरूर लगाएं। इससे
करियर में लाभ प्राप्त होने लगेगा।

नौकरी में प्रमोशन के लिए शनि देव की करें उपासना:
-प्रत्येक शनिवार सूरज के उगने से पहले उठ जाएं।
-इसके बाद स्नान करें और पूजा स्थल पर पूजन के लिए विशेष प्रबंध करें।
-पूरे विधि विधान से घर के मंदिर में पूजा करें।
-शनि चालीसा का पाठ जरूर करें।
-शनिवार के दिन तिल, तेल और छाया पात्र का दान करें।
-शनि मंत्र का जाप करें- “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनिश्चराय नमः”

नौकरी में पदोन्नति के लिए सूर्य देव की उपासना:
-सूर्योदय से पहले उठ जाएं और सुबह सबसे पहले उगते हुए सूरज को देखें।
-स्नान के बाद सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।
-12 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
-आदित्य हृदयम स्तोत्र का जाप करें
-सूर्य यंत्र को विधि विधान घर में स्थापित कर उसकी रोजाना पूजा करें।
-सूर्य बीज मंत्र का जाप करें- “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः”
यह भी पढ़ें: शनि 141 दिन तक चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि वालों को रहना होगा बेहद सतर्क