ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। मार्च का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कुंभ राशि में ग्रहों का संयोग देखने को मिलेगा। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। बुध 6 मार्च से कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे। बृहस्पति पहले से ही इस राशि में विराजमान हैं। वहीं सूर्य 15 मार्च से इस राशि में गोचर करने लगेंगे। जानिए इन गोचर का किन राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ सकता है।