6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में 4 राशि वालों के लिए बन रहा है ‘राजयोग’ और ‘धनयोग’, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल

May Horoscope 2022: मई महीने में कुछ राशियों के लिए राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 3 May 2022, 10:00 AM IST

horoscope, rashifal, may horoscope 2022, may rashifal 2022, makar rashi, kumbh rashi, meen rashi, vrisabha rashi, may lucky zodiac,

मई में 4 राशि वालों के लिए बन रहा है 'राजयोग' और 'धनयोग', देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल

राजयोग का लाभ बेहद ही किस्मत वालों को मिलता है। ये योग रातों-रात व्यक्ति की किस्मत बदल देता है। राजयोग से मतलब है राजाओं जैसा योग। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये योग बनता है उसे धनवान और सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। मई महीने में कुछ राशियों के लिए राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे।

तुला राशि: इस राशि के लोगों को करियर में शुभ परिणामों की प्राप्त होगी। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। करियर में ऊंचाइयां हासिल करने में आप सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। तमाम स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि: मई के महीने में इस राशि वालों की किस्मत भी चमकने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। बॉस आपके काम की जमकर प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में शुभ परिणााम मिलेंगे। जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं उनकी इस इच्छा की पूर्ति हो सकती है। मनचाहा प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार हैं। कड़ी मेहनत से अच्छा फल प्राप्त होने की भी संभावना है।

मीन राशि: इस राशि वालों को विशेष तौर पर शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति का वेट कर रहे थे उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। मई महीने में आपको लाभ प्राप्त करने के ढेरों अवसर प्राप्त होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद चतुर और चालाक माने जाते हैं इन राशियों के लोग, तुरंत निकलवा लेते हैं अपना काम