वैज्ञानिक एसके मीणा ने बताया, 10 माइक्रॉन से अधिक आकार के धूल कण नाक के बालों द्वारा रोके जाते हैं। इससे कम आकार 2.5माइक्रॉन (पी.एम. 2.5) के धूलकण जो दिखाई नहीं देते हैं, श्वसन तंत्र में प्रवेश कर गंभीर बीमारियां पैदा करते हैं। ये मुय रूप से वाहनों से उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा, ठंड में सेहत के लिए सुबह घूमना खतरनाक है। धूप निकलने के बाद ही घूमें। लंदन में नास कणों को रोकने के लिए इमारतों को सिल्वर नाइट्रेट से पोत दिया जाता है।