बता दें कि, ग्वालियर किला तलहटी में प्राचीन जैन तीर्थंकर प्रतिमाएं बनी हुई हैं। जहां प्रीति कुशवाहा नाम की महिला ने अपने साथियों के साथ रील बनाकर धार्मिक जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। यही नहीं, महिला अपने साथियों के साथ जूते-चप्पल पहनकर प्रतिमाओं के गोद में भी जा बैठी। अब इस घटनाक्रम से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैन समाज खासा आक्रोश नजर आ रहा है। समाज के लोगों ने ग्वालियर एसपी को ज्ञापन सौंपकर रील बनाने वाली प्राति कुशवाहा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल, देखने वाली बात ये है कि एक समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली इस महिला और उसके साथियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।