
बुद्धिजीवी होते हैं इस मूलांक के लोग, इनमें दूसरों को सम्मोहित करने की होती है अद्भुत कला
Mulank 2 People: आज हम बात करेंगे मूलांक 2 वाले लोगों के बारे में। जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के लोग देखने में काफी आकर्षक होते हैं। प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र के ये महारथी कहे जा सकते हैं। ये किसी को भी तुरंत अपना बना लेते हैं। ये बातें करने में काफी निपुण होते हैं। दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने की इनके अंदर शानदार कला होती है। इन पर चंद्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग कल्पनाशील, भावुक और सरलचित्त होते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मूलांक २ के अच्छे उदाहरण हैं। ये लोग मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं। ये मस्तिष्क के स्तर पर अधिक सबल होते हैं। समाज के लिए अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं। इनके मन में हर समय नए नए विचार आते रहते हैं। अपरिचित व्यक्ति को परिचित बना लेना इनके बाएं हाथ का खेल होता है। ये दूसरों की भावनाओं की काफी कदर करते हैं।
इस मूलांक के कई लोगों के अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये जल्दी से किसी बात के लिए ना नहीं कह पाते हैं। दूसरों के मन की बात ये तुरंत ही जान लेते हैं। ये अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनका स्वभाव परिवर्तनशील होता है। इनके अंदर कई बार एकाग्रता की भी कमी देखी जाती है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
ये धन जमा करने में माहिर होते हैं। ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं। पैसा जमा करके ये काफी खुश भी होते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में ही ये नाम कमा सकते हैं। कृषि कार्य, दूध, पानी से जुडे काम, दवाओं से जुडे काम, न्याय, शिक्षा विभाग, बैंक और स्वास्थ्य विभाग से इन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहती है। संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये अच्छा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा बुद्धिमान और तेज-तर्रार, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल
Published on:
02 Aug 2022 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
