उधर, मिस्र, कतर और अमरीका के दबाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार संकेत दिया है कि हमास के साथ संघर्ष विराम समझौता आकार ले सकता है। इन दिनों इजराइली नेता वाशिंगटन डीसी में हैं और कांग्रेस को संबोधित करने के साथ राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने वाले हैं। अगर यह समझौता हो जाता है, तो फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की ओर से बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा किया जाएगा।