10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है जगन्नाथ रथ यात्रा 2018 का सही समय, दिनांक व मुहुर्त

ये है जगन्नाथ रथ यात्रा 2018 का सही समय, दिनांक व मुहुर्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 1:09 PM IST

jagannath rath yatra

ये है जगन्नाथ रथ यात्रा का सही समय, दिनांक व मुहुर्त

भगवान जगन्नाथ के स्मरण में निकाली जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा का हिन्दू धर्म में बड़ा ही पावन महत्व है। उड़ीसा राज्य के पुरी में इश यात्रा का भव्य आयोजन हर साल किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पुरी यात्रा हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। इस यात्रा के माध्यम से भगवान जगन्नाथ साल में एक बार प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर जाते हैं। यह रथयात्रा ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में प्रसिद्ध है। इस यात्रा में पुरे विश्व से लाखों की संख्या में श्रृद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा से एक दिन पहले गुंडीचा मार्जन होता है। इस रस्म को रथ यात्रा से एक दिन पहले किया जाता है जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा गुंडीचा मंदिर को धोया जाता है।

हर साल निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा इस साल 14 जुलाई शनिवार को 04:34:14 से द्वितीया आरम्भ जुलाई 15, 2018 को 00:56:51 पर द्वितीया समाप्त होगी।

जगन्नाथ का अर्थ ‘जगत के नाथ’ यानी भगवान विष्णु है। उड़ीसा राज्य के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एकबार जगन्नाथ मंदिर के जरुर जाना चाहिए। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी शामिल होते हैं। रथ यात्रा के दौरान पूरी श्रद्धा और विधि विधान के साथ तीनों की आराधना की जाती है और तीनों के भव्य एवं विशाल रथों को पुरी की सड़कों में निकाला जाता है। हर साल यह पर्व लाखों श्रद्धालुओं, शैलानियों एवं जनमानस को अपनी ओर आकृषित करता है।

ओडिशा की यात्रा आपको एक ऐसी धरती पर ले जाएगी, जहां भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी और भयंकर लड़ाइयां (कलिंग युद्ध) लड़ी गई। जिसकी वजह से अशोक एक सम्राट से बौद्ध के मार्ग पर चलने वाले सबसे बड़े संत में तब्दील हुए। जगन्नाथ मूर्ति की स्थापत्य कला और समुद्र तट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कोणार्क का अद्भुत सूर्य मन्दिर, भगवान बुद्ध की अनुपम मूर्तियों से सजा धौल-गिरि और उदय-गिरि की गुफ़ाएं, जैन मुनियों की तपस्थली खंड-गिरि की गुफ़ाएं, लिंग-राज, साक्षी गोपाल और भगवान जगन्नाथ के मन्दिर दर्शनीय है। पुरी और चन्द्रभागा का मन तो सुभाने वाला समुद्री किनारा, चन्दन तालाब, जनकपुर और नन्दनकानन अभ्यारण दर्शनीय स्थल है।