नई दिल्ली. जयपुर तेजी से उद्यमिता और डिजिटल बदलाव का केंद्र बन रहा है। हमारा लक्ष्य व्यवसायों को सशक्त बनाना, स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और जयपुर समेत पूरे भारत में डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाना है। यह कहना है कि सेल्सफोर्स-इंडिया और साउथ एशिया की चेयरपर्सन और सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य का। उन्होंने बताया कि भारत सेल्सफोर्स के लिए काफी बड़ा इन्नोवेशन और विकास का केंद्र है, और जयपुर इसमें सबसे अहम है। एआई के जरिए उद्योगों में बदलाव आ रहा है, और एजेंटफोर्स जैसे समाधान व्यवसायों को तेजी से बढ़ने में मदद कर रहे हैं। ये एआई-पावर्ड एजेंट इंसानों के साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे उत्पादकता बढ़ती है, कार्यक्षमता में सुधार होता है और ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिलता है। हम जयपुर में अपनी साझेदारियों को और मजबूत करने और एआई-आधारित इन्नोवेशन को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हैं।
सेल्सफोर्स भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। इसमें जयपुर पर इसकी खास नजर है, जो भारत के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। डिजिटल बदलाव का एक प्रमुख केंद्र होने के नाते, जयपुर में कई बिजनेसेज़, पार्टनर और स्टार्टअप हैं, जो सेल्सफोर्स का इस्तेमाल करके इन्नोवेशन कर रहे हैं, ग्राहक अनुभव को बेहतर बना रहे हैं और तेज़ी से विकास कर रहे हैं।