
इन दो राशियों के लोग जीते हैं लग्जरी लाइफ, बृहस्पति देव की रहती है इन पर विशेष कृपा
बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। इन्हें सभी देवी-देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। ये ग्रह ज्ञान, शिक्षक, संतान, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, बड़े भाई, शिक्षा, धन, दान, पुण्य और वृद्धि का कारक होता है। कहते हैं जिन लोगों पर बृहस्पति देव की कृपा बरसती है उनका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर इनकी विशेष कृपा मानी जाती हैं। जानिए इन राशियों के लोगों के बारे में।
धनु राशि: बृहस्पति इस राशि के लोगों के स्वामी होते हैं। इसलिए धनु वालों पर इनकी विशेष कृपा रहती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं। ये अत्याधिक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये हर समय कुछ न कुछ सीखने में लगे रहते हैं। ये शांत स्वभाव के, बुद्धिमान, निडर और ईमानदार होते हैं। इन्हें बनावटी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। इन्हें लाइफ में समस्याओं का सामना कम ही करना पड़ता है। ये मेहनत करके खूब धन अर्जित करने में सफल रहते हैं।
मीन राशि: इस राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं और अपने काम से काम रखते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। ये भरोसेमंद होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें सफलता प्राप्त होती है। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इनकी काल्पनिक शक्ति काफी तीव्र होती है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त करने के उपाय: बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है। ये चीजें हैं सोना, कांसे के बर्तन, घी, पीला फूल, पीला फल, पुखराज, पीला कपड़ा, चने की दाल। खासतौर से ये दान गुरुवार के दिन करना अत्याधिक शुभफलदायक होता है।
यह भी पढ़ें: सुनहरे रंग का ये रत्न सोने की तरह चमका सकता है आपकी किस्मत, 30 दिनों के अंदर दिखा देता है अपना कमाल
Published on:
06 May 2022 09:28 am

